x
भारत

National Youth Day 2023 : स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन -जाने कुछ बाते


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आज स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन है। उन्हें धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान, साहित्य का ज्ञाता कहा जाता है। वह एक ऐसे महापुरुष थे जिनकी ओजस्वी वाणी और मूल मंत्र आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

एक बार स्वामी जी किसी कार्य वश भ्रमण करते हुए एक स्थान से गुजर रहे थे। अचानक उन्होंने देखा, कि एक युवक बंदूक से लक्ष्य साधने का अभ्यास कर रहा था। वह पानी में बहते हुए अंडों के छिलकों पर निशाना लगाने का प्रयास कर रहा था। उसे अपने कार्य में सफलता नहीं मिल रही थी। इस पर स्वामी जी ने उससे कहा, कि क्या वे भी प्रयास कर सकते हैं। युवक ने बंदूक उन्हें थमा दी। स्वामी जी ने एक-एक करके 10 बार लक्ष्य साधा, और हर बार निशाना एकदम सटीक लगा। यह देख कर उस युवक ने आश्चर्यचकित होते हुए पूछा, कि आपने यह कैसे कर दिखाया। इस पर स्वामी जी ने मुस्कुराते हुए कहा इसमें कुछ कठिन नहीं है। असंभव कुछ नहीं होता। बस हमें अपने चित्त और दृष्टि को केंद्रित करना होता है।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में बंगाल के कोलकाता शहर में हुआ था. उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वाभिमान भाव का संकल्प लिया उनके द्वारा कही बातें जैसे- ‘यह संसार कायरों के लिए नहीं है’, ‘आप का संघर्ष जितना बड़ा होगा जीत भी उतनी बड़ी होगी’, ‘जिस दिन आपके मार्ग में कोई समस्या ना आए, समझ लेना आप गलत मार्ग पर चल रहे हो’ जैसे स्वामी विवेकानंद द्वारा कई परिवर्तित उत्प्रेरक मंत्र को युवा जागरण का प्रतीक माना जाता है।

एक बार एक युवक गीता पढ़ने की इच्छा से स्वामी जी के पास आया। वह काफी दुबला पतला और बीमार सा लग रहा था। स्वामी जी ने उससे कहा कि वे उसे गीता अवश्य पढ़ाएंगे, किंतु, जब वह 6 महीने तक रोज फुटबॉल का अभ्यास करके आएगा। हालांकि युवक हैरान तो हुआ, पर उसने उनकी आज्ञा मान ली, और 6 महीने बाद वापस आया। स्वामी जी ने उसे देखा और मुस्कुराए, उसके बाद उसे श्रीमद् भागवत गीता का पाठ ज्ञान पूर्वक समझाया। जब उस व्यक्ति ने अपना अध्ययन पूरा कर लिया, तो अंतिम दिन उसने स्वामी जी से पूछा कि, पहले उन्होंने, उससे फुटबॉल का अभ्यास करने को क्यों कहा। स्वामी जी ने हंसते हुए कहा कि, जब तुम मेरे पास पहली बार आए थे, तो काफी दुबले पतले और अस्वस्थ लग रहे थे। जबकि गीता एक महान पुस्तक है। जिसमें शरीर ही नहीं मानसिक बल के बारे में भी काफी विस्तार से बताया गया है। ऐसे में जब तक तुम शरीर से स्वस्थ और सबल नहीं होते।

Back to top button