x
विश्व

अमेरिका की पहली महिला सिख जज बनी भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। इसी के साथ वह न्यायाधीश बनने वाली अमेरिका में पहली सिख महिला बन गईं हैं। उन्होंने लिखा- मां हमने कर दिखाया, सिविल कोर्ट जज बनकर हैरिस काउंटी के लोगों के लिए काम करना मेरे लिए गर्व की बात होगी।मोनिका के जज बनने के लिए रखी गई सेरेमनी के दौरान पूरा कोर्ट रूम लोगों से खचाखच भर गया था।

मोनिका सिंह के पिता भारतीय थे. वह 1970 के दशक की शुरुआत में इंडिया से अमेरिका चले गए थे। मोनिका सिंह 20 सालों से वकील के रूप में काम कर रही थीं। वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों से भी जुड़ी रही हैं। मनप्रीत मोनिका सिंह ने अपने शपथ समारोह में कहा कि ‘यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैं ह्यूस्टन का प्रतिनिधित्व करती हूं, इसलिए हम इसके लिए खुश हैं।

भारतीय मूल की दो अमेरिकी बहनें दुनियाभर के बुजुर्गों को चिट्ठी लिखकर उनका अकेलापन दूर कर रही हैं। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से वे 15 लाख चिट्ठियां लिख चुकी हैं। दरअसल, मैसाचुसेट्स की श्रेया पटेल और उनकी छोटी बहन सेफ्रॉन 2020 की शुरुआत में कोरोना के दौरान अपने दादा-दादी के साथ समय नहीं बिता पाईं।

मोनिका मनप्रीत सिंह अमेरिका के ह्यूसटन में पैदा हुई थीं। वो अब अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं। सिख दुनिया का 5वां सबसे बड़ा धर्म है। NBC न्यूज के मुताबिक, अमेरिका में सिख समुदाय के करीब 5 लाख लोग रहते हैं। इसके बावजूद अमेरिका में कोई महिला सिख जज नहीं थी।

Back to top button