Close
राजनीति

शिमला में कांग्रेस की बैठक से पहले बवाल,CM के नाम पर हिमाचल में मचा है बवाल

नई दिल्ली – हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री काैन होगा, इसको लेकर शिमला में कांग्रेस के विधायक एकत्र हुए हैं। मीटिंग में आगे की प्रक्रिया को लेकर चर्चा होगी, लेकिन इससे पहले कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी कर बवाल मचा दिया। आपको बता दें कि आज सीएम के नाम का ऐलान होना है। प्रतिभा के समर्थक शिमला में ओबेरॉय सेसिल होटल के बाहर एकत्र हुए और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के काफिले को रोकते हुए उनके समर्थन में प्रदर्शन किया।

हिमाचल में मुख्यमंत्री चुनने को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। केंद्रीय नेतृत्व की तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भेजा गया है। प्रभारी राजीव शुक्ला भी बैठक में मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पास किया जाएगा। जिसमे कांग्रेस हाई कमान को अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत कर दिया जाएगा। जानकारी ये भी है की आज शाम तक अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। आज ही कांग्रेस पार्टी राज्यपाल से मिलने का वक्त मांग सकती है।

पंजाब और राजस्थान के सियासी संकट से सिख लेते हुए कांग्रेस आलाकमान कोई भी एकतरफा फैसला नहीं करना चाहता। इस बार नेतृत्व कोई भी फैसला स्थानीय नेताओं से सलाह कर के ही करेगा। दिल्ली से कोई भी फैसला थोपा नही जायेगा। हालांकि जानकारी के मुताबिक 40 में से लगभग 18 विधायक सुक्खू के समर्थक माने जा रहे हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी दूसरो से ज्यादा मजबूत माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगर सुक्खू मुख्यमंत्री बनते है तो प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

हिमाचल में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के कई उम्मीदवार रेस में है। कुछ ऐसे भी नेता है जो मुख्यमंत्री पद की रेस में तो थे लेकिन चुनाव ही हार गए। इसमें दो नेता आशा कुमारी और ठाकुर कॉल सिंह है। अब जो बचे है इसमें सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा,कुलदीप सिंह राठौड़ प्रमुख है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी रेस में हैं। लेकिन वो प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ हाल ही में हुए उपचुनाव में सांसद चुन कर आई है। इसलिए पार्टी का एक तबका उनके मुख्यमंत्री बनने की मुखालफत कर रहे हैं। ऐसे में हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री ठाकुर या ब्राह्मण में से कोई एक बन सकता है।

Back to top button