नई दिल्ही – पुरे देश में covid19 की दूसरी लहर ने हाहाकार मचाया हैं। कोरोना वायरस की महामारी से आम आदमी, बॉलीवुड स्टार्स, सेलेब्स, राजनेता कोई भी अपने आप को बचा नहीं पाये।
कांग्रेस के पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का मुंबई में निधन हो गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2021
हालही में कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड का कोरोना की वजह से निधन हो गया। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था, जहां आज सुबह 10 बजे उनका निधन हो गया। गायकवाड का अचानक जाना मुंबई प्रदेश कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका लगा हैं। कांग्रेस सहित तमाम राजनेता उनके निधन पर शोक जताया। और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके परिवार को सांत्वना देने अस्पताल पहुंच रहे हैं।