Close
कोरोना

देश के इन 6 राज्यों में सबसे अधिक मौतें : स्वास्थ्य मंत्रालय


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2.57 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि 4194 मरीजों की जान गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 18 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी दर 15 फीसदी से अधिक है, जिनमें लगभग सभी राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। 5-15 फीसदी पजिटिविटी वाले 14 राज्य हैं। 4 राज्यों में 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट है।

एक लाख से अधिक सक्रिय मामले अब केवल आठ राज्यों में रह गए हैं। 50 हजार से एक लाख के बीच सक्रिय मामले वाले राज्य भी आठ हो गए हैं। 50 हजार से कम सक्रिय मामले वाले 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने देश में कोरोना की स्थिति पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केवल सात राज्य ऐसे हैं जहां 10 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं और 5- 10 हजार मामलों वाले 6 राज्य हैं। 6 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं।

इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, पंजाब और दिल्ली का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। 3 मई को देश में 17.13 फीसदी सक्रिय मामले थे और अब यह 11.12 फीसदी हो गया है। रिकवरी रेट भी 87.76 फीसदी हो चुकी है। देश में 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं।

Back to top button