x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सामंथा रूथ प्रभु लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं, जाने क्या है बीमारी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सामंथा रुथ प्रभु अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों से गुजर रही हैं। सामंथा रूथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होने बताया कि उन्हें मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून स्थिति का पता चला है। सामंथा ने अपने इंस्टा पोस्टे में लिखा ” कुछ महीने पहले मुझे मायोसाइटिस नामक एक ऑटोइम्यून स्थिति का पता चला था। मैं सोचा था कि जब मैं इस बीमारी से उभर जाऊंगी तब लोगों को इसके बारे में बताऊंगी। लेकिन ये मेरी अपेक्षा से थोड़ा अधिक समय लग रहा है। सामंथा के इस पोस्ट के बाद से ही फैंस और साथी कलाकार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। मांसपेशियों में सूजन होती है। यह त्वचा को खराब करती है जिसमें कि चेहरे पर चकत्ते हो जाते हैं। साथ ही ये मांसपेशियों की कमजोरी का भी कारण बनता है। साथ ही ये शरीर को कई प्रकार से प्रभावित कर सकती है जैसे अचानक वजन कम होना, थकान और बुखार और अन्य समस्याएं।

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा ने कहा – “यशोधा ट्रेलर के लिए आप लोगों की प्रतिक्रिया काफी अच्छी थी। यह प्यार और कनेक्शन ही है जो मैं आप सभी के साथ शेयर करती हूं, जो मुझे लाइफ में आने वाली मुश्किलों से लड़ने के लिए ताकत देता है। इसे स्वीकार करना एक ऐसी चीज है जिससे मैं अभी भी जूझ रही हूं। डॉक्टरों को भरोसा है कि मैं बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी। मेरे लिए ये अच्छे दिन और बुरे दिन रहे हैं…. इसके अलावा उन्होंने अपनी पोस्ट में लोगों से उनके लिए दुआ करने को कहा। ” आइए, जानते हैं उनकी इस बीमारी के बारे में। हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी ने सामंथा के नाम एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है-प्रिय सैम समय-समय पर हमारे जीवन में चुनौतियां आती हैं, जो शायद हमें अपनी आंतरिक शक्ति की खोज करने में मदद करती हैं। आप आंतरिक शक्ति वाली एक अद्भुत लड़की हैं। मुझे यकीन है कि बहुत जल्द आप इस चुनौती को भी पार कर लेंगी। आपके साहस और दृढ़ विश्वास की कामना करता हूं, शक्ति आपके साथ रहे। मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

यह एक ऐसी स्थिति है जहां आपकी मांसपेशियों में चोट लगने से वे जल्दी टूट जाती हैं। इसके अलावा कुछ दवाएं और वायरल इंफेक्शन के कारण भी ये बीमारी हो सकती है। ऑटोइम्यून मायोसिटिस के तीन मुख्य प्रकार हैं डर्माटोमायोसाइटिस, पॉलीमायोसिटिस, और इंक्लूजन बॉडी मायोसिटिस। इनमें कई बार ल्यूपसजैसे लक्षण भी महसूस होते हैं। कोई व्यक्ति ज्यादा यात्रा कर सकता है या बहुत ज्यादा चलते चलते गिर सकता है या कुछ न करने के बाद भी थकान महसूस कर सकता है।, स्टेरॉयड और इम्यूनोसप्रेसिव दवाओं के साथ इलाज किया जा सकता है। साथ ही शारीरिक उपचार, व्यायाम और योग के साथ मांसपेशियों को मजबूत करने और इन्हें लचीला बनाने में मदद मिल सकती है।चिरंजीवी के अलावा, दुलकर सलमान, जूनियर एनटीआर, लक्ष्मी मांचू, श्रिया सरन, जान्हवी कपूर और हंसिका मोटवानी जैसी कई अन्य हस्तियों ने भी सामंथा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Back to top button