x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज हुई है। इस शिकायत में कहा गया है कि खेसारी फूहड़ता भरे गाने बनाते हैं। ये सभी गाने अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 292, 294,354 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। खेसारी लाल यादव के खिलाफ ये अपराधिक शिकायत सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने की है।

शिकायत में कहा गया है कि एक्टर पिछले 10 साल से असभ्य गाने बना रहे हैं। महिलाओं के प्रति ऐसे गानों को लिखना और पैसे कमाना सही नहीं है। इस शिकायत में खेसारी के एक गाने का भी जिक्र है, जिसका नाम ‘चाची के बच्ची सपना में आती है’ है। ये गाना 2 जून को रिलीज हुआ है। इसके बारे में कहा गया है कि ये सॉन्ग समाज में महिलाओं के प्रति स्पष्ट रूप से अपमान को दिखाता है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक्टर, सिंगर और मॉडल हैं। साल 2021 में ‘साजन चले ससुराल’ मूवी से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी। साल 2019 में वो पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में शामिल हुए थे। खेसारी को कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Back to top button