x
विश्व

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा,ऋषि सुनक और पेनी मोर्डोंट हरोल में


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह मात्र 45 दिन ही पीएम पद पर रहीं। उन्होंने छह सितंबर 2022 को पीएम पद संभाला था। इसी के साथ लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम कार्यकाल वाली पीएम बन गईं। उनके इस्तीफे के बाद अब एक बार फिर ब्रिटेन अपने नए प्रधानमंत्री की तलाश में है। वैसे तो इस रेस में ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) का नाम सबसे आगे है, लेकिन एक नाम और है जो सट्टेबाजों के लिए काफी अहम बना हुआ है और वो नाम है पेनी मोर्डोंट।

लिज ट्रस का पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ ट्रस है। इनका जन्म 26 जुलाई 1975 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में हुआ था। पिता जॉन केनेथ और मां प्रिसिला मैरी ट्रस थीं। पिता लीड्स विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर, जबकि उनकी मां एक नर्स थीं। जब ट्रस चार साल की थीं, तब उनका परिवार स्कॉटलैंड शिफ्ट हो गया था। यहां उन्होंने शुरुआती पढ़ाई की। इसके कुछ साल बाद कनाडा शिफ्ट हो गईं। 1996 में ट्रस ने मेर्टन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड से दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है।

लिज ट्रस की जिंदगी भी काफी रोचक है। सरकारी स्कूल में पढ़ीं 47 साल की ट्रस के पिता गणित के प्रोफेसर और मां एक नर्स थीं। लेबर पार्टी समर्थक परिवार से आने वालीं ट्रस ने ऑक्सफोर्ड से दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। पेनी मोर्डोंट का पूरा नाम है पेनेलोप मैरी मॉर्डंट. वह एक ब्रिटिश (British) राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने सितंबर 2022 से हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता और परिषद के लॉर्ड अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है. कंजर्वेटिव पार्टी की मेंबर पेनी मई 2010 से पोर्ट्समाउथ नॉर्थ के लिए संसद सदस्य रही हैं।

पेनी मोर्डोंट ने रीडिंग यूनिवर्सिटी में दर्शनशास्त्र का अध्ययन किया, जहां उन्होंने रीडिंग यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया,अपनी डिग्री प्राप्त करने के बाद वह जॉन मेजर के नेतृत्व में कंजर्वेटिव पार्टी के लिए युवाओं की मुखिया बनीं. उन्होंने साल 2000 और साल 2004 में जॉर्ज वॉकर बुश के राष्ट्रपति अभियान के लिए विदेशी प्रेस के प्रमुख के रूप में भी काम किया है। उन्हें हाल ही में काउंसिल के लॉर्ड प्रेसीडेंट और हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता के रूप में नियुक्त किया गया है।

Back to top button