x
विश्व

World War Three : रूस की आखिरी चेतावनी,अमेरिकी राष्‍ट्रपति का भी बड़ा ऐलान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – NATO के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि एक रूसी परमाणु हमले से संघर्ष की दिशा बदल जाएगी, जिसमें NATO रूस पर हमला भी कर सकता है,अधिकारी ने गुरुवार को NATO के परमाणु योजना समूह की बैठक में कहा कि मॉस्को द्वारा परमाणु हथियारों के किसी भी तरह के उपयोग का परिणाम रूस के लिए बेहद नुकसानदेह होगा।

रूस ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने पर तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है। रूसी सुरक्षा परिषद के एक अधिकारी ने कहा कि अगर यूक्रेन को अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल किया जाता है, तो यूक्रेन में संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध में बढ़ने की गारंटी होगी। रूस की इस धमकी के बाद से यूरोपीय देशों की चिंता बढ़ गई है। यूरोप पहले से ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने वाली धमकी से परेशान है। इस बीच नाटो ने रूस के परमाणु हमलों की धमकियों को लेकर विचार विमर्श किया।

इस तरह के कदम का मतलब तीसरे विश्व युद्ध की गारंटी होगी। वेनेडिक्टोव रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव और पुतिन के एक शक्तिशाली सहयोगी निकोलाई पेत्रुशेव के डिप्टी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यूक्रेन का आवेदन एक प्रॉपगैंडा था क्योंकि पश्चिमी देश यूक्रेन की नाटो सदस्या के परिणाम को अच्छी तरह जानते हैं। मॉस्को अपनी परमाणु धमकियों का इस्तेमाल मुख्य रूप से नाटो और अन्य देशों को यूक्रेन के साथ सीधे अपने युद्ध में प्रवेश करने से रोकने के लिए कर रहा है,रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन पर आक्रमण के 7 महीने से अधिक समय में रूस को व्‍यापक नुकसान हुआ है, जिसके चलते उसे पिछले महीने कई मोर्चों पर पीछे हटना पड़ गया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करते हैं तो अमेरिका भी जवाब देने के लिए तैयार है, बाइडन ने सीधे शब्दों में कहा, ‘पेंटागन को पूछने की जरूरत नहीं है.’ सीएनएन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बाइडन ने कहा कि अमेरिका ने परमाणु हथियार के उपयोग सहित यूक्रेन युद्ध में सभी संभावित परिदृश्यों को समाप्त कर दिया है।

Back to top button