x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Pushpa 2: क्या पुष्प 2 में नजर आएंगे अर्जुन कपूर ?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की लीड फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ (Pushpa: The Rise) के रिलीज होने के बाद से ही फैंस दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे है। इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर अक्सर नए अपडेट सामने आते रहते है। अब हर कोई इसके सीक्वल के लिए सुपर एक्साइटेड है। पुष्पा-2 एक मचअवेटेड फिल्म है और इसके बारे में हर अपडेट प्रशंसकों के इंतजार को मुश्किल बना रहा है। हाल ही में अफवाहें थीं कि बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, पुष्पा 2 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। फिल्म के साथ कई नाम जुड़ रहे हैं और अर्जुन उनमें से एक था। लेकिन क्या वह वाकई पुष्पा 2 का हिस्सा हैं?

अर्जुन कपूर के पुष्पा 2 का हिस्सा होने की सभी खबरें झूठी हैं। यह अफवाह थी कि अर्जुन कपूर, पुष्पा-2 में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने जा रहे हैं। हालांकि, निर्माता ने स्पष्ट किया है कि यह भूमिका पहले भाग के अनुसार फहद फासिल द्वारा ही निभाई जा रही है। निर्माता ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। पुष्पा 2 की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फिल्म की शूटिंग को लेकर जानकारी शेयर की है। तब से फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अभी हाल ही में बताया जा रहा था कि अर्जुन कपूर लीड विलेन के किरदार यानि फहाद फासिल को की जगह नजर आ सकते हैं। लेकिन ये बाद एकदम फेक साबित हुई है। फिल्म मेकर्स ने इस बात पर बोलते हुए कहा, ये खबर पूरी तरह से गलत है।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को अपने फिल्मी करियर में बड़ी सफलता मिली है। वे अब देश भर में लोकप्रिय सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया था और हर किसी को फिल्म में अल्लू अर्जुन का स्वैग खूब पसंद आया था। फिल्म का एंड अल्लू अर्जुन और फहद फासिल के बीच वॉर के साथ हुआ था। सीक्वल में वहीं से कहानी आगे बढ़ाने की उम्मीद है। यह भी बताया गया है कि अल्लू अर्जुन, पुष्पा-2 के लिए अलग-अलग लुक आजमा रहे हैं।

Back to top button