x
मनोरंजन

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के घर छाया मातम,परिवार के इस व्यकित ने दुनिया को कहा अलविदा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के घर में दुख का माहौल छाया हुआ है। दिवंगत दिग्गज अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की बेटी और सुपरस्टार नागार्जुन की बहन नागा सरोजा का निधन हो गया है। बताया गया कि वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होने बीते मंगलवार को अंतिम सांस ली।

अक्किनेनी नागेश्वर राव की बेटी नागा सरोजा

दिवंगत दिग्गज एक्टर अक्किनेनी नागेश्वर राव की बेटी और सुपरस्टार नागार्जुन की बहन का निधन हो गया है। नागार्जुन की बहन का नाम नागा सरोजा था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। सरोज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी के इलाज के लिए वह अस्पताल में भर्ती हुईं थी। हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा पाने में सफल नहीं हो पाए। इस खबर के आने के बाद नागार्जुन के फैंस को तगड़ा झटका लगा है।बहन की मौत से नागार्जुन का परिवार पूरी तरह से टूट गया है और शोक में डूबा हुआ है। नागा सरोज नागार्जुन की तीसरी बड़ी बहन थीं। नागार्जुन पांच भाई बहन है। इसमें सत्यवती, नागा सुशीला, नागा सरोजा, वेंकट और नागार्जुन की तीन बेटियां और दो बेटे थे। सरोज का निधन मंगलवार देर रात हुआ और उनका अंतिम संस्कार बुधवार के दिन हुआ। इस दौरान फिल्म और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

फिल्मी दुनिया से दूर थी सरोजा

नागार्जुन की तीन पीढ़ियां फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अक्किनेनी परिवार का तेलुगु फिल्म उद्योग में एक अद्वितीय स्थान है। नागेश्वर राव की अभिनय विरासत को उनके छोटे बेटे नागार्जुन ने जारी रखा है। पोते सुमंत, नागा चैतन्य, अखिल और सुशांत उस विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं वेंकट और नागा सुशील फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं सुप्रिया फिलहाल अन्नपूर्णा स्टूडियो की देखभाल कर रही हैं। हालांकि, परिवार के ज्यादातर सदस्य फिल्म इंडस्ट्री में हैं, लेकिन नागा सरोजा शुरू से ही इंडस्ट्री से दूर रही हैं। उन्हें नागार्जुन की फिल्म और अन्य समारोहों में नहीं देखा गया था। वह पारिवारिक समारोह में ही शामिल होती थीं।

Back to top button