मुंबई – पोन्नियिन सेल्वन का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का ग्रैंड इवेंट चेन्नई में हुआ, जहां फिल्म के ट्रेलर के साथ.साथ फिल्म का म्यूजिक भी लॉन्च किया गया। इस दौरान साउथ के कई दिग्गज ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मौजूद थे। वहीं इस खास मौके पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन खास मेहमान बनकर पहुंचे। इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने स्टेज पर सबके सामने जो किया उसने हर किसी का दिल जीत लिय। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
It happened guys. Aishwarya Rai touched Rajinikanth's feet 😍#AishwaryaRaiBachchan #Rajinikanth#PonniyinSelvanpic.twitter.com/FMjj9SIYFJ https://t.co/220rrV1wMj
— Aishwarya as Nandini(PonniyinSelvan)'ll b Historic (@badass_aishfan) September 6, 2022
फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान वहां रजनीकांत को देखकर ऐश्वर्या राय काफी खुश नजर आईं। उन्हें इस मौके पर सबके सामने रजनीकांत के पैर छुए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लंबे समय के बाद रजनीकांत को देखकर ऐश्वर्या उनसे मिलर काफी खुश नजर आईं। उन्होंने तुरंत ही झुककर सुपरस्टार के पैर छुए।
पोन्नियन सेल्वन फिल्म की कहानी 10वीं शताब्दी के दौरान चोल साम्राज्य के संघर्ष की कहानी पर बेस्ड आधारित है। इस फिल्म में ऐश्वर्या लीड रोल प्ले कर रही हैं। हालांकि फिल्म में उनके लुक पर काफी विवाद भी खूब चर्चा में रहा था। ऐश्वर्या ने रजनीकांत के साथ साल 2018 में फिल्म एंथिरन और 2018 के सीक्वल फिल्म 2.0 में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था।