Close
ट्रेंडिंग

Video : क्या आपने देखा है कभी गिरगिट को बदलते हुए? नहीं तो यहां देखें, कैसे गिरगिट ने 2 मिनट में 7 बार बदला अपना रंग

मुंबई – गिरगिट को रंग बदलने के लिए जाना जाता है। इसका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। वीडियो में मात्र 2 मिनट के अंदर ही गिरगिट ने 7 बार रंग बदल लिया। नेचर की इस खूबसूरती को करीब से देखकर लोग दंग रह गए हैं। वीडियो में नेचर की खूबसूरती को देख ना सिर्फ लोग हैरान हैं बल्कि वह गिरगिट के शिकार करने की काबलियत की भी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ की टहनी पर एक गिरगिट सतर्क होकर अपने शिकार का इंतजार रहे है। इस दौरान लगातार उसकी आंखें अपने आस-पास के इलाके में शिकार और शिकारी पर नजर बनाए हुए हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि गिरगिट जैसे-जैसे अपना कदम आगे बढ़ाता है, वैसे-वैसे उसके शरीर का रंग आश्चर्यजनक रूप से बदलता जाता है। वीडियो की शुरुआत में गिरगिट पिंक कलर का नजर आता है, कुछ सेकेंड बाद ही वह खुद को हरे रंग में बदल लेता है। इसके बाद उसे ब्लू, सेफ्रॉन जैसे कई कलर में देखा जा सकता है। एक समय पर तो ऐसा लगता है जैसे यह ग्राफिक्स का कमाल है, लेकिन यह कुदरत का करिश्मा बिल्कुल सच है। वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में बताया कि इसे यूजर्स फुल स्क्रीन में देखें।

Back to top button