x
मनोरंजन

कपिल शर्मा की ‘नई गर्लफ्रेंड’ ने बाथटब से शेयर की फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सृष्टि रोड़े कपिल शर्मा के ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन में नजर आने जा रही हैं। सृष्टि इससे पहले टीवी में अपने किरदारों के लिए मशहूर रही हैं लेकिन अब वह कपिल शर्मा के शो के कारण चर्चा में रहेंगी। सृष्टि ने हाल में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सृष्टि रोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं। इन ब्लैक एंड वाइट तस्वीरों में सृष्टि मोनोकिनी में बाथटब में बैठी नजर आ रही हैं। सृष्टि की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। अपने करियर में साल 2007 में डेब्यू करने के बाद सृष्टि ने ‘बैरी पिया’, ‘ये इश्क हाय’, ‘छोटी बहू’, ‘शोभा सोमनाथ की’, ‘पुनर्विवाह’, ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘हेलो प्रतिभा’, ‘चलती का नाम गाड़ी… लेट्स गो’, ‘इश्कबाज’ में काम किया है। इसके अलावा सृष्टि रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में भी नजर आई थीं।

सृष्टि रोड़े का जन्म मुंबई में 24 सितंबर 1991 के दिन हुआ था। उनके पिता टोनी रोड़े बॉलीवुड के मशहूर सिनेमैटोग्राफर रहे हैं। सृष्टि की एक बहन भी हैं और उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से फाइन आर्ट्स की डिग्री ली है।

Back to top button