मुंबई – फिल्म के हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन की दमदार आवाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इसके डायलॉग को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की आवाज आखिर किसने दी है?
पुष्पा के हिंदी वर्जन को एक्टर श्रेयस तलपड़े ने अपनी आवाज (Pushpa Allu Arjun Hindi Voice) दी है। श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में श्रेयस तलपड़े एयरपोर्ट में नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर वह पुष्पा का पॉपुलर डायलॉग, ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या, फायर है मैं।’ श्रेयस पुष्पा के अलावा फिल्म आला वैकंठपुरमल्लू के हिंदी वर्जन को भी डब करने जा रहे हैं।
श्रेयस तलपड़े ने इससे पहले एक ट्वीट कर फैंस को धन्यवाद दिया था। श्रेयस ने लिखा था, ‘आपके प्यार के लिए शुक्रिया। मुझे बेहद खुशी है कि पुष्पा हिंदी में मेरी आवाज को जैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। प्यार ऐसी ही बरसता रहे। अल्लू अर्जुन क्या रिकॉर्ड तोड़ धमाका किया है। पुष्पा झुकेगा नहीं और ब्लॉकबस्टर नंबर्स रुकेगा नहीं।’ श्रेयस ने इसके साथ एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है। इसमें दिखाया है कि श्रेयस ने कैसे इस फिल्म को अपनी आवाज दी है।