सलमान खान नई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ पोस्टर पर खूब बने मेमेस
मुंबई – सलमान खान (Salman Khan) के लिए 26 अगस्त काफी महत्वपूर्ण तारीख है। दरअसल, साल 1988 को इस डेट को सलमान खान की डेब्यू फिल्म ‘बीवी तो ऐसी’ रिलीज हुई थी। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। सलमान खान ने साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से लोगों के दिल में खास जगह बना ली है। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान खान 26 अगस्त, 2022 को अपनी डेब्यू के 34 साल का जश्न मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म का टाइटल अनाउंस किया है।
#KisiKaBhaiKisiKiJaan pic.twitter.com/n5ZPs5lsUc
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 26, 2022
Same To Same 😂🤣 pic.twitter.com/ppGQCfsqYw
— amar (@Amar_ji1) August 26, 2022
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। सलमान खान ने इसके साथ अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए कहा कि 34 साल की जर्नी के दौरान वह उनके साथ बने रहे हैं और इसके लिए उनकी तारीफ करते हैं। उन्होंने इसके साथ ही अपनी अगली फिल्म टाइटल बताया है ‘किसी का भाई किसी की जान’। हालांकि, सलमान खान ने अपनी पोस्ट में ये क्लियर नहीं किया ये उनकी नई फिल्म का टाइटल है या उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का बदला हुआ नाम है।