x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सनी लियोनी शादी को 11 साल हुए पुरे,छलका उनका दर्द -जाने


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज सनी लियोनी और पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) की शादी को 11 साल (Sunny Leone 11th Marriage Anniversary) हो गए है और इस खुशी के मौके पर उनकी एक शादी की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जो कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

पंजाबी लुक में नजर आ रही है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि, कैसे उनके पास पैसे नहीं थे और उन्हें शादी में मिले एनवलप खोलकर रिसेप्शन का खर्चा देना पड़ा था। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ”11 साल शादी को हो गए। एक ऐसा समय, जब हमारे पास पैसे नहीं थे। 50 से कम मेहमान आए थे और हमने हमारे रिसेप्शन के खर्चे लिए एनवलप खोल दिए थे। फूलों की अरेंजमेंट गलत हो गई थी। हमारी शादी का केक बहुत ही खराब था और वहां से अब हम कितना आगे आ गए हैं।

सनी लियोनी ने काफी समय डेट करने के बाद 2011 में डेनियल संग शादी रचाई थी। कपल ने साल 2017 में एक बेटी को गोद लिया। 4 मार्च, 2018 को सनी और डेनियल के घर जुड़वा बेटों को जन्म दिया जिनका नाम आशेर सिंह वेबर और नूह सिंह वेबर है। सनी अक्सर अपने परिवार के साथ फोटो शेयर करती रहती है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है।

इसी के साथ उन्होंने पति को विश किया और हैप्पी एनिवर्सरी बेबी लिखा’। सनी लियोनी के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है। इसके साथ सनी के पति डेनियल वेबर (Daniel Weber)ने भी एक तस्वीर शेयर की है जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘शादी की वर्षगांठ की बधाई सनी लियोनी।

Back to top button