Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

फैन मोमेंट : हैरी पॉटर से मिली मृणाल ठाकुर,खुशी से जूम उठी एक्ट्रेस

मुंबई – मृणाल ठाकुर बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा वह साउथ इंडस्ट्री में काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस इस समय अपनी न्यू तेलुगू फिल्म हाय नन्ना की स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क में मौजूद हैं। एक्ट्रेस इस वक्त न्यूयॉर्क में अपने को एक्टर नानी के साथ मौजूद हैं। मृणाल जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर सैर कर रही थी तब उनकी मुलाकात हैरी पॉटर फेम डेनियल रैडक्लिफ से हुई। वह डेनियल रेडक्लिफ की बहुत बड़ी फैन है और वह अपने पसंदीदा एक्टर को इस तरह अपने सामने देखकर काफी ज्यादा खुश हुई।तो उसे हैरी पॉटर स्टार डैनियल रैडक्लिफ से मुलाकात करते हुए एक बड़े फैन मोमेंट का सामना करना पड़ा।

मृणाल ठाकुर ने हैरी पॉटर के साथ शेयर की तस्वीर

जर्सी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरिज की एक सीरिज साझा की। वीडियो में, एक्ट्रेस ने फैंस की भारी भीड़ के बीच हैरी पॉटर स्टार डैनियल रैडक्लिफ का फिल्मांकन करते हुए एक खुशी भरा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में, एक्ट्रेस अपने उत्साही फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्हें चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, “डैनियल, हम तुमसे प्यार करते हैं, डैनियल।”

हैरी पॉटर ने दिया रिएक्शन

डेनियल ने मृणाल की इस एक्साइटमेंट का जवाब देते हुए कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद”, जिससे एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, ”और ये हुआ! @मिसब्लेंडर” हैरी पॉटर स्टिकर के साथ। दुसरी स्टोरी में, मृणाल ने अपने फैंस का डॉक्युमेंटेशन किया, जिसमें उनकी बहन लोचन ठाकुर भी थीं, जब उन्होंने स्टार के साथ तस्वीर खिंचवाई थी।

‘हाय नन्ना’ से मृणाल ने जीता सबका दिल

लंबे समय से मृणाल ठाकुर का नाम फिल्म ‘हाय नन्ना’ को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बीते 7 दिसंबर को एक्ट्रेस को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जिसके चलते मृणाल ये मूवी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। तेलुगू भाषा की इस रोमांटिक फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है।

बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी

एक दूसरी स्टोरी में मृणाल ने अपने फैंस को अपनी इस कहानी का सबूत भी पेश किया जिसमें उनकी बहन लोचन ठाकुर भी शामिल थीं, जब उन्होंने डेनियल के साथ पिक्चर क्लिक करवाई थी। शेयर की गई फोटो में डेनियल ने अपने चेहरे पर सफेद मास्क लगाया हुआ था। आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर ने टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड की दुनिया में एंट्री मारी थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी साथ ही उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी पकड़ बना कर रखी है। हाल ही में वह अपनी अपकमिंग फिल्म में साउथ स्टार नानी के साथ नजर आने वाली है

अल्लू अर्जुन ने की हाय नन्ना की तारीफ

टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने एक्स पर हाय नन्ना की जमकर तारीफ की थी। एक्टर ने अपने सेशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”#HiNanna की पूरी टीम को बधाई। कितनी प्यारी गर्म फिल्म है। सचमुच दिल को छू लेने वाला. भाई @NameIsNani garu का सहज प्रदर्शन। और ऐसी मनमोहक स्क्रिप्ट को हरी झंडी दिखाकर प्रकाश में लाने के लिए मेरा सम्मान है। प्रिय @Mrunal0801। आपकी मिठास स्क्रीन पर धमाल मचा रही है। यह आपकी तरह खूबसूरत है।” उनके ट्वीट के एक हिस्से में लिखा था, “#BabyKiara! मेरी जान…तुम्हारी खूबसूरती से दिल पिघल रहे हैं। पर्याप्त! अब स्कूल जाओ।”

Back to top button