Close
भारत

दिल्ली में जामा मस्जिद के पास लोगों के खुला नया हेरिटेज पार्क, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया उद्घाटन

दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार शाम पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास विकसित किए गए एक नए ‘हेरिटेज पार्क’ का उद्घाटन किया। इसमें मुगल शैली की एक बारादारी (पवेलियन) और विभिन्न तरह के फूल होंगे। यह पार्क 17वीं सदी की जामा मस्जिद के करीब है और दूसरी तरफ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल लाल किले के सामने है।

आज इस हेरिटेज पार्क को लोगो के लिए खोल दिया गया। इसके लोकार्पण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ अनेक महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित रही। इस पार्क में बने पेवेलियन और विभिन्न फूल लोगो के आकर्षण के मुख्य केंद्र बने।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण में करीब 1.75 एकड़ क्षेत्र को 7.65 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह भूखंड पहले गंदगी से भरा हुआ था, कई ओर से इसका अतिक्रमण किया गया था। अक्सर असामाजिक तत्व इसका इस्तेमाल करते थे, लेकिन महीनों की कड़ी मेहनत और कुशल योजना के बाद अब इसे एक सुंदर पार्क में तब्दील कर दिया गया है।

अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि पार्क का निर्माण उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कोष और विभिन्न सांसदों के चंदे से किया गया है। इस पार्क का मुख्य आकर्षण केंद्र सफेद संगमरमर से बनी एक बारादारी (पवेलियन) है, जबकि इसके निर्माण में लाल बलुआ पत्थर, सफेद संगमरमर, धौलपुर पत्थर और दिल्ली के क्वार्टजाइट पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है।

Back to top button