Close
टेक्नोलॉजी

Realme ने लॉन्च किया अपना नया एंटी-बैक्टीरियल टेक्नोलॉजी वॉशिंग मशीन, कीमत भी कम

मुंबई – रेंज के सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मॉडल को भारत में लॉन्च किया गया है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल सिल्वर ऑयन वॉश टेक्नोलॉजी दी गई है। दावे के मुताबिक ये इंफेक्शन को रोकने में मदद करेगी। सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सेगमेंट में रियलमी की ओर से ये पहला मॉडल है। Realme TechLife सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के 8Kg कैपेसिटी वाले मॉडल की कीमत 10,990 रुपये और 8.5Kg कैपेसिटी वाले मॉडल की कीमत 11,190 रुपये रखी गई है।

कंपनी के मुताबिक, ग्राहक नए मॉडल्स को फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। Realme TechLife सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मॉडल में टॉप-लोड डिजाइन दिया गया है और ये इसमें यूनिफॉर्म क्लीनिंग के लिए जेट स्ट्रीम टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें एनर्जी एफिशिएंसी के लिए BEE 5-स्टार रेटिंग दी गई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि नए मॉडल में सिल्वर ऑयन वॉश टेक्नोलॉजी दी गई है। दावे के मुताबिक ये कपड़े में बैक्टीरिया और माइक्रोऑर्गेनिज्म के ग्रोथ को कम करेगी।

नए वॉशिंग मशीन मॉडल में हेवी-ड्यूटी मोटर के साथ एयर ड्राय टेक्नोलॉजी और 1,400RPM स्पिन साइकिल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉशिंग मशीन में हार्ड वाटर वॉश और कॉलर स्क्रबर फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक नए वॉशिंग मशीन प्लास्टिक बॉडी के है और कॉम्पैक्ट है। ये IPX4 रेटेड भी है।

Back to top button