x
टेक्नोलॉजी

देश की सबसे छोटी EV SUV टाटा पंच हुई लॉन्च


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – टाटा मोटर्स ने देश की सबसे छोटी ईवी एसयूवी बुधवार को लॉन्च कर दी है। कंपनी ने दावा किया है कि यह देश की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने टाटा पंच ईवी की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये तय की है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुयपे (एक्स शोरूम) है। कंपनी ने आज से टाटा पंज ईवी की टेस्ट ड्राइव शुरू कर दी है। वहीं, इस कार की डिलीवरी 22 जनवरी 2024 से शुरू कर दी जाएगी। कंपनी ने कहा है कि यह एसयूवी डीलर्स के पास पहुंचना शुरू हो गई है।कंपनी पंच ईवी लॉन्ग रेंज वेरिएंट के लिए 421 किलोमीटर की रेंज (MIDC) का दावा कर रही है।

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV

स्टैंडर्ड पंच EV में 25 kWh का बैटरी पैक लगा है। इसमें 315 किमी की सर्टिफाइड रेंज का दावा किया गया है। लॉन्ग रेंज वैरिएंट में 35 kWh का बैटरी पैक है। इसमें 421 किमी रेंज का दावा किया गया है।ये EV 10 से 80% तक 56 मिनट में किसी भी 50Kw के DC फास्ट चार्जर से चार्ज हो सकती है। इसमें वाटर प्रूफ बैटरी दी गई है जिस पर 8 साल या 1,60,000 Km की वारंटी है। टाटा का यह पहला प्रोडक्ट है जो acti.ev आर्किटेक्चर पर बना है। कंपनी ने कार को 5 जनवरी को ऑफिशियली अनवील किया था। ये भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV है।टाटा पंच EV की बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है। इसे 21,000 रुपए की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं। डिलीवरी 22 जनवरी से शुरू होगी। टाटा पंच EV को नेक्सॉन EV और टियागो EV के बीच पोजीशन किया गया है। इसका मुकाबला सिट्रोएन eC3 से होगा।

Tata Punch EV में डुअल-टोन इंटीरियर थीम

Tata Punch EV में डुअल-टोन इंटीरियर थीम, प्रीमियम फिनिश के साथ फ्रेस सीट अपहोल्स्ट्री, इल्युमिनेटेड टाटा लोगो वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इस डिजाइन का उद्देश्य एक परिष्कृत और आरामदायक अनुभव प्रदान करना है, जो नेक्सॉन फेसलिफ्ट जैसे मॉडलों में देखे गए प्रीमियम इंटीरियर की याद दिलाता है।25 kWh बैटरी पैक से लैस स्टैंडर्ड Punch EV को सिंगल चार्ज पर 315 किमी की दावा की गई रेंज प्रदान करेगी। वहीं,35 kWh बैटरी पैक की विशेषता वाला Punch EV का लॉन्ग रेंज वेरिएंट 421 किमी की दावा की गई रेंज (MIDC) प्रदान करता है।

क्या हैं कीमतें?

पंच ईवी के स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 10.99 लाख रुपये है। स्मार्ट प्लस वेरिएंट की कीमत 11.49 लाख रुपये है। एडवेंचर वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये है। एम्पावर्ड वेरिएंट की कीमत 12.79 लाख रुपये है और एम्पावर्ड प्लस वेरिएंट की कीमत 13.29 लाख रुपये है। वहीं, पंच ईवी लॉन्ग रेंज में एडवेंचर वेरिएंट की कीमत 12.99 लाख रुपये, एम्पावर्ड वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये और एम्पावर्ड प्लस वेरिएंट की कीमत 14.49 लाख रुपये है।

Back to top button