Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अजय देवगन ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा 60 करोड़ का ‘आलीशान बंगला’

मुंबई – पिछले कुछ समय में घर खरीदने के मामले में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सबसे आगे नजर आ रहे है। हालही में अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर के बाद अब अभिनेता अजय देवगन और काजोल ने आलीशान बंगला ख़रीदा है। एक्टर ने मुंबई में करोड़ों का एक नया बंगला खरीदा है। जुहू की पॉश सोसाइटी में स्थित अजय देवगन के इस बंगले की कीमत 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

5310 स्कवायर फ़ुट का है अजय का नया घर –
बॉलीवुड खबर की माने तो अजय देवगन ने जुहू में स्थित अपने मौजूदा घर ‘शांति’ से कुछ ही दूरी पर नया बंगला लिया है। ये बंगला 5310 स्कवायर फ़ुट का है। कहा जा रहा है कि अजय पिछले 1 साल से नए बंगले की तलाश में थे और अब उनकी ये तलाश पूरी हो गई है।

जाने अब कौन होंगे अजय के नए पडोसी –
अजय के पड़ोस में अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, धमेंद्र और अमिताभ बच्चन के भी बंगले हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी 31 करोड़ का एक नया डुप्लेक्स खरीदा है। महानायक ने दिसंबर 2020 में ये प्रॉपर्टी खरीदी थी, लेकिन इसे अप्रैल 2021 में रजिस्‍टर कराया गया है। 5184 वर्गफुट एरिया वाले इस डुप्लेक्स के लिए उन्‍होंने 62 लाख रुपये की स्‍टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर ने भी बांद्रा में फ़्लैट खरीदा जिसकी कीमत 20 करोड़ रु बताई जा रही है।

Back to top button