x
मनोरंजन

Krrish 4 : ऋतिक रोशन और श्रद्धा कपूर दिखेंगे साथ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने जब से बॉलीवुड डेब्यू किया तब से पीछ मुड़कर नहीं देखा और तमाम फिल्मों में काम किया है। श्रद्धा कपूर के करियर में कई फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं और फैंस ने उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली श्रद्धा कपूर का एक लेटेस्ट पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, श्रद्धा कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिस पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने ऐसा कमेंट किया कि लोगों ने कयासबाजी करना शुरू कर दिया फिल्म ‘कृष 4’ (Krrish 4) में इन दोनों स्टार्स की जोड़ी बनने वाली हैं। आइए देखते हैं कि श्रद्धा कपूर ने क्या पोस्ट किया और उस पर ऋतिक रोशन ने क्या कमेंट किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पोस्ट

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर 3 फोटोज शेयर की हैं। श्रद्धा कपूर की इन तीनों सनकिस्ड फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है, “जादू के जैसे धूप की जरूरत है।” श्रद्धा कपूर की इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं।श्रद्धा कपूर की इन फोटोज पर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया और लोगों का ध्यान खींच लिया है। ऋतिक रोशन ने इस पोस्ट पर लिखा, “वो आ रहा है, बता दूंगा उसे।” फिर श्रद्दा कपूर ने लिखा, “सच में? कब, क्या, कहां, बताओ बताओ।” श्रद्धा कपूर की इन फोटोज पर ऋतिक रोशन के इस कमेंट के बाद लोग कयासबाजी कर रहें हैं कि दोनों की जोड़ी फिल्म ‘कृष 4’ में बन सकती है।

कैसी है फिल्म ‘कोई… मिल गया’

‘कोई…मिल गया’ का निर्देशन ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने किया था। फिल्म में प्रीति जिंटा और रेखा भी प्रमुख भूमिकाओं में थीं। इस साल अगस्त में, निर्माताओं ने ‘कोई…मिल गया’ की 20वीं एनिवर्सरी को 30 शहरों में फिर से रिलीज़ करके मनाया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि 2003 में रिलीज़ हुई ‘कोई…मिल गया’ ने बॉलीवुड में सुपरहीरो जैनर फिल्मों की शुरुआत की। इस फिल्म से ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई। 2016 में, ऋतिक और राकेश रोशन ने फिल्म की चौथी किस्त की घोषणा की।वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था। लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिलहाल एक्ट्रेस राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के साथ अमर कौशिक की फिल्म ‘स्त्री 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर पिछली बार ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थीं। मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर उनके साथ नजर आए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल था। अब श्रद्धा कपूर की पाइपलाइन में कई फिल्म में हैं। श्रद्धा कपूर अब ‘स्त्री 2’, ‘नागिन’ जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर की इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Back to top button