Close
आईपीएल 2022

KKR vs MI : आज का मुकाबला रोहित शर्मा Vs इयोन मोर्गन, ये हो सकती है प्लेइंग-11

चेन्नई – IPL में आज इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से होगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस सीजन में अपना पहला मैच एक बार फिर हार गई लेकिन, इस टीम के साथ कई बार ऐसा हुआ और वो चैंपियन बनने में सफल हुए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन का अपना पहला मैच जीता था लेकिन वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ सतर्क रहकर उतरेंगे क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं।

पिछले मैच के आधार पर ये दोनों फ्रेंचाइजी कुछ बदलाव कर सकती हैं। प्लेइंग् इलेवन में कौन रहेगा और किसकी हो सकती है छुट्टी, क्या हो सकती है संभावित शीर्ष एकादश आइए जानने की कोशिश करते हैं। मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस टीम का धाकड़ दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक अब टीम से जुड़ जाएंगे। वो दक्षिण अफ्रीका से आने के बाद क्वारंटाइन में थे, लेकिन ये नहीं कहा जा सकता कि वो पक्का मैदान पर उतरेंगे। उनकी जगह पहले मैच में खेलने वाले क्रिस लिन बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में मुम्बई के शीर्ष स्कोरर थे, उन्होंने 49 रनों की शानदार पारी खेली थी। सवाल यही है कि क्या उनको हटाया जाएगा।

दूसरे बदलाव के रूप में आए पैट कमिंस फिर से केकेआर की गेंदबाजी इकाई की कमान संभालेंगे। एक दिलचस्प मुकाबला जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट तथा नीतीश राणा के बीच होगा, जिन्होंने सनराइजर्स की मजबूत गेंदबाजी इकाई का सामना करते हुए केकेआर के लिए 56 गेंदों पर 80 रन बनाए थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग –
इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग -11
रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या, इशान किशन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जानसेन, पीयूष चावला, सूर्यकुमार यादव और ट्रेंट बोल्ट।

Back to top button