Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह कर रहे बेबी प्लानिंग! कहा- कहा लड़का हो या लड़की, नाम कर लिए फाइनल

मुंबई – बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक कहा जाता है। दोनों की शादी को अब काफी समय हो गया है। फैंस अब जानना चाहते हैं कि दोनों अब बेबी की प्लानिंग कब करेंगे। दोनों के बेबी को देखने का उनके साथ-साथ फैंस को भी इंतजार है। अब रणवीर ने खुद इस पर अपनी बात रखी है। रणवीर ने बताया कि बेबी प्लानिंग को लेकर उनका क्या खयाल है और कब दोनों मां-पिता बनेंगे।

एक इंटरव्यू में रणवीर ने कहा, ‘हां हम इस पर बात कर रहे हैं। मेरी लाइफ, मेरा करियर सब सही रास्ते पर है। मेरी शादी अच्छी जा रही है। मैं और दीपिका लाइफ के बारे में डिस्कस करते हैं। हमारी शादी को अब कई साल हो चुके हैं और हम अपनी आने वाली लाइफ के बारे में बात करते हैं।’

वहीं एक इंटरव्यू में जब रणवीर से पूछा गया कि अगर उनकी बेटी होती है तो वह उसका क्या नाम रखेंगे तो उन्होंने कहा, ‘मैं नाम के बारे में सोचता रहता हूं। मुझे यूनीक नाम बहुत पसंद हैं। हर नाम की अलग क्वालिटी होती है। कुछ पावरफुल नाम होते हैं, कुछ क्यूट तो कुछ शॉर्ट नाम। मैंने लड़का और लड़की के नाम की लिस्ट बना ली है और मैं उसे सीक्रेट रखना चाहता हूं ताकि कोई उसे चुरा ना ले। तो हां मैंने नाम की पूरी तैयारी कर ली है बस उसे बताकर अभी कॉमन नहीं करना चाहता हूं। लेकिन मैं दीपिका के साथ डिस्कस करता रहता हूं।’

रणवीर ने इसके साथ ही दीपिका की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि दीपिका जैसी शानदार इंसान से वह कभी नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि दीपिका उनकी लाइफ में स्पेशल हैं। रणवीर फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह जयेशभाई का किरदार निभा रहे हैं।

Back to top button