x
मनोरंजन

काजल अग्रवाल बेटे नील संग निकली वेकेशन पर, शेयर की तस्वीरें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – काजल अग्रवाल ने इसी साल अपने पहले बच्चे नील किचलु को जन्म दिया है। जिसके बाद अदाकारा अपने नन्हें मेहमान की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर कर फैंस को दिखाती रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपने बेटे नील किचलू की नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर पहली वेकेशन की झलक दी है। इस तस्वीर में बेबी नील नन्हें कदमों से बीच पर चलता दिख रहा है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर काजल अग्रवाल ने कहा, ‘नील की पहली हॉलीडे… पहली बार..’ काजल अग्रवाल के बेटे नील की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर आते ही हंगामा मचा दिया है।

अदाकारा काजल अग्रवाल की इस पोस्ट से साफ हुआ है कि एक्ट्रेस अपने बेटे नील किचलू के साथ गोवा में वेकेशन के लिए निकली हैं। एक्ट्रेस को बीच पर छुट्टियां बिताना काफी पसंद हैं। फिल्म स्टार काजल अग्रवाल इससे पहले अपने हनीमून के लिए भी मालदीव में वेकेशन बिताने निकली थीं। अदाकारा काजल अग्रवाल के बेटे नील की पहली वेकेशन की तस्वीर आप यहां देख सकते हैं। काजल अग्रवाल ने फिल्मी दुनिया से ब्रेक लिया हुआ है। प्रेग्नेंसी की वजह से अदाकारा काजल अग्रवाल के हाथों से कई फिल्में भी निकल गई थीं। इससे पहले बीते दिनों अदाकारा काजल अग्रवाल चिरंजीवी और राम चरण की फिल्म आचार्य को लेकर सुर्खियों में रहीं।

Back to top button