x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सैफ अली खान के फैंस के लिए खुशखबरी! सितंबर को OTT पर रिलीज होगी फिल्म ‘भूत पुलिस’


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान फैंस के दिलों पर सालों से राज कर रहे हैं। सैफ एक ऐसे एक्टर हैं, जो अलग अलग तरह की फिल्में करके फैंस के बीच छाए हुए हैं। आज सैफ अली खान अपना जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में एक्टर के फैंस को इस खास दिन पर एक नायाब तोहफा मिला है। अब सैफ की आगामी फिल्म भूत पुलिस की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर भूत पुलिस का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने एक पोस्ट करके साफ किया है कि फिल्म का ट्रेलर दो दिन बाद रिलीज होने वाला है। जी हां सैफ और अर्जुन स्टारर भूत पुलिस का ट्रेलर 18 अगस्त को फैंस के सामने पेश किया जाएगा। इस फिल्म में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीस, यामी गौतम, जावेद जाफरी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं।

भूत पुलिस पवन कृपलानी के निर्देशन में बन रही है। इस खास फिल्म को डिज्नी हॉटस्टार पर 17 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। भूत पुलिस को रमेश तोरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब आधिकारिक रूप से साफ हो गया है कि फिल्म सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर ही रिलीज हो रही है।

Back to top button