Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर कुंजी किलकारियां,घर आया नन्हा मेहमान -फोटो

मुंबई – 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया था। हालांकि उसकी झलक उन्होंने दिखाई नहीं। बस इतनी जानकारी हुई थी मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है। अब खबर आ रही है कि बिपाशा बसु भी मां बन गई हैं। उनकी भी डिलीवरी हो गई है। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। यूं तो जोड़े की तरफ से अबतक इस खुशखबरी की कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये न्यूज आग की तरह वायरल हो रही है। साथ ही मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है।

इस खुशखबरी के सामने आने के बाद से ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लिए बधाइयों का तांता लग गया है। अब हर कोई बिपाशा-करण की नन्ही परी की पहली झलक पाने का इंतजार कर रहा है। 43 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी से दोनों बेहद खुश हैं। यह भी अब पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं। इसके पहले देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने बेटी का स्वागत किया था।

बिपाशा बसु ने पांच दिन पहले अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह प्रेग्नेंसी के दौरान डांस कर ही थीं। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी। कहा था कि अगर वह अपना ख्याल नहीं रख सकती तो बच्चे का तो ध्यान रखें। हालांकि एक्ट्रेस ने तब बताया था कि उनका बेबी जल्द आने वाला है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी, यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। करण-बिपाशा ने साल 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2016 के अप्रैल महीने में शादी कर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। कपल शादी के 6 साल बाद पैरेंट्स बना है।

Back to top button