Close
आईपीएल 2022

IPL 2021 : माही मार रहा है… नेट्स में धोनी ने जड़ा हेलिकॉप्टर शॉट – VIDEO

चेन्नई – आईपीएल 2021 शुरू होने को अब केवल 3 दिन ही बचे है। सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की नजर भी चेन्नई को एक और खिताब दिलाने पर है। इसके लिए एस एस धोनी नेट्स में अपने पसंदीदा हेलिकॉप्टर शॉट की खूब प्रेक्टिश कर रहे हैं। धोनी के नेट्स में प्रेक्टिश करते हुए वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई है।

चेन्नई इस सीजन का पहला मैच 10 अप्रैल को खेलेगी। यह आईपीएल का 14वां सीजन होगा। चेन्नई अपने पहले मैच में मुंबई की टीम से भिड़ेगी। प्रेक्टिश वीडियो में धोनी अपने पसंदीदा हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। याद हो कि चेन्नई का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। आईपीएल 2021 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। चेन्नई का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

Back to top button