x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सुजैन खान ऋतिक संग शेयर की फोटोज, बोली- कुछ रिश्ते कभी नहीं…


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ऋतिक रौशन और सुजैन खान जब अलग हुए तो सबको झटका लगा। क्योंकि इतने सालों का रिश्ता एक पल में खत्म हो गया था। और उनके फैंस इस बात से काफी दुखी थे। शादी के 13 साल बाद दोनो ने अलग होने के फैसला लिया। हालांकि इसके पीछे की वजह से सब वाकिफ है की आखिर सुजैन ने ऋतिक से तलाक क्यों लिया था।

हाल ही में ऋतिक रौशन की बहन सुनैना रौशन का जन्मदिन था। और सुजैन खान ने इस मौके पर सुनैना और ऋतिक के साथ की एक तस्वीर शेयर की थी। ऋतिक से तलाक होने के बावजूद सुजैन की दोस्ती आज भी सुनैना से वैसी ही है जैसी पहले हुआ करती थीं। दोनो आज भी काफी करीबी दोस्त है और दोनो साथ में काफी समय भी बिताते है। सुजैन ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था, जिसे उनके फैंस द्वारा काफी प्यार मिला।

सुजान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा की, ‘कुछ रिश्ते सदा के लिए रहते है’। उनके ये कहने का मतलब साफ था की कुछ रिश्ते भले ही कागजी तौर पर टूट जाए लेकिन दिल के रिश्ते हमेशा ही जुड़े रहते है। आज भी सुजैन और सुनैना इतने करीब है जीतने ऋतिक से तलाक के पहले हुआ करते थे।

हालांकि कुछ समय पहले सुजैन का नाम उनके दोस्त अर्शलान गोनी से जोड़ा जा रहा था। सुजैन ने अपने जन्मदिन पर काफी सारी तस्वीरें शेयर की थी जिसमे अर्शलान गोनी उनके बगल में नजर आ रहे थे। और काफी बार सुजैन को अर्शलान के साथ देखा भी गया है। इसीलिए ये अनुमान लगाना गलत नहीं होगा की शायद सुजैन अपनी आने वाली जिंदगी की शुरुआत अर्शलान गोनी के साथ करना चाहेंगी। तलाक के बाद ऋतिक और सुजैन साथ में कभी नजर नही आए है। इसीलिए अनुमान लगाया जा रहा है की अब दोनो ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके है।

Back to top button