Close
मनोरंजन

विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ ने रचा इतिहास,शाहरुख-सलमान को छोड़ा पीछे

मुंबई – साल 2023 की सबसे खूबसूरत फिल्मों की बात हो तो आपके जहन में कौन सी फिल्म आती है? जी हां, ’12वीं फेल’. अब विक्रांत मैसी और मेधा शंकर की फिल्म ने नया रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा रिकॉर्ड जो पिछले दो दशकों से कोई नहीं बना पाया था।न सलमान खान, न शाहरुख खान और न ही अमिताभ बच्चन। ये कमाल कर दिखाया है विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ ने।तो चलिए बताते हैं ’12वीं फेल’ का ये नया रिकॉर्ड।

View this post on Instagram

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

विक्रांत को मिली 12th फेल

12th फेल को लेकर खूब सारी बाते हुई हैं। जिस तरह की इस मूवी की कहानी रही और किस तरह से फिल्म की स्टार कास्ट ने अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय किया, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इस बीच अब विक्रांत मैसी ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि कैसे उन्हें 12th फेल मिली।

थिएटर्स में 25 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है

विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर ‘सैकनिक’ के मुताबिक, फरवरी महीने तक में करीब 69 करोड़ का कलेक्शन किया था। मगर ये मूवी उसके बाद भी पर्दे पर लगी रही। कहने का मतलब है कि ये अभी भी सिनेमाघरों से उतरी नहीं है। थिएटर्स में 25 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। इसने सिल्वर जुबली का रेकॉर्ड बना लिया है और ये खुशी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सलमान-शाहरुख भी नहीं कर पाए ऐसा

पिछले 23 सालों में ऐसा रेकॉर्ड कोई नहीं बना पाया। ना ही सलमान और ना शाहरुख और आमिर खान। इनके अलावा, कोई भी दिग्गज ऐसा इतिहास नहीं रच सका। सनी देओल के बाद सीधे विक्रांत मैसी ने ही ऐसा करके दिखाया है। दरअसल, 2001 में सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ रिलीज हुई थी। इसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। इस फिल्म ने भी सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली का जश्न मनाया था।

‘गदर’ के बाद ’12वीं फेल’ का कमाल

’12वीं फेल’ से पहले बॉक्स ऑफिस पर जुबली बनाने वाली फिल्म सनी देओल की ‘गदर एक प्रेम कथा’ थी जिसने लोगों का ऐसा दिल जीता था कि थिएटर के बाहर दर्शकों की लाइन लग गई थी।अब 23 साल बाद ये जादू चला है कि दर्शकों को 25 हफ्ते बाद भी ’12वीं फेल’ खूब पसंद आ रही है। चलिए बताते हैं वो पच्चीस फिल्में कौन सी हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर ये मुकाम हासिल किया था।

विक्रांत मैसी ने जाहिर की खुशी

विक्रांत मैसी ने फिल्म के 25 हफ्ते सेलिब्रेट करते हुए सभी का शुक्रिया किया। उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त किया। जिस पर ताहिरा कश्यप, भूमि पेडनेकर, जोया अख्तर समेत अन्य ने बधाइयां दी। हालांकि विक्रांत और सनी देओल की मूवीज से पहले भी 25 फिल्में रही हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 25 हफ्ते राज किया है। मगर 2001 से पहले।

Back to top button