x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्रेगनेंसी में भी दीपिका पादुकोण ने निभाया भारत की नागरिक होने का फर्ज,बेबी बंप छिपाते वोट डालने पहुंचीं एक्ट्रेस ,देखें वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहे हैं। सुबह से ही लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गए हैं जो शाम 6 बजे तक जारी रहेंगे। मुंबई में भी आज मतदान है। ऐसे में सितारों की महफिल मतदान कंद्रों पर देखने को मिल रही है। सितारे अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। अक्षय कुमार, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर जैसे कई और सितारों की तरह ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी वोट डालने पहुंचे। दोनों को देखते ही मतदान केंद्र पर भीड़ लग गई।

रणवीर और दीपिका साथ में पहुंचे वोट डालने

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही सफेद शर्ट और ब्लू जीन्स में ट्विनिंग करते नजर आए। इतना ही नहीं इस दौरान लोगों को एक्ट्रेस बेबी बंप की भी झलक देखने को मिली, जिसे वो अपनी ढीली-ढाली शर्ट में छिपाती नजर आ रही हैं। इसका वीडिया भी सामने आया है। एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह उन्हें भीड़ से बाहर निकालते दिख रहे हैं। रणवीर केयरिंग पति की तरह अपनी प्रेंग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण का हाथ थामे आगे बढ़ते दिख रहे हैं। रणबीर और दीपिका दोनों की जोड़ी हमेशा की तरह कमाल की लग रही है।

रणवीर सिंह अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को भीड़ में संभालते हुए आए नजर

बॉलीवुड का पावरकपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी सोमवार को मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे. इस दौरान दोनों व्हाइट व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग किए हुए नजर आए. वहीं रणवीर सिंह अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को भीड़ में बेहद ही प्यार से संभालते हुए नजर आए.

रणवीर ने खोला कार का दरवाजा

इससे पहले रणवीर ने अपनी वाइफ के लिए कार का दरवाजा खोला और उनका हाथ पकड़कर उन्हें नीचे उतारा। पोलिंग बूथ में जाती हुई दीपिका बेहद खुश नजर आईं।

रणवीर और दीपिका लुक

इस दौरान दोनों व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में ट्विनिंग किए नजर आए. वहीं रणवीर अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को बेहद ही प्यार से संभालते दिखे.इस ओवरसाइज व्हाइट शर्ट में दीपिका का बेबी बंप और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है.

लोगो ने दिया ऐसा रिएक्शन

वैसे लाख छिपाने के बाद भी एक्ट्रेस का बेबी बंप लोगों को दिख ही गया है, जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है, ‘और कितना छिपाओगी, अब तो दिख गया।’ एख और शख्स ने लिखा, ‘दिख ही गया दीपिका का बेबी बंब।’ इस तरह के कमेंट से कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है। याद दिला दें, इन दिनों एक्ट्रेस कई बार बेबी बंप के साथ स्पॉट हो चुकी हैं। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आती हैं वो वायरल हो जाती हैं।

भीड़ में बेबी बंप को बचाती नजर आईं दीपिका पादुकोण

वोट डालने के बाद जैसे ही रणवीर और दीपिका पोलिंग बूथ के बाहर निकले, पपाराजी और उन्हें चाहने वालों की भीड़ जुट गई। ऐसे में रणवीर अपनी बीवी को बचाते हुए कार में बैठाते नजर आए।

रणवीर और दीपिका वर्कफ्रंट

जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में साथ दिखेंगे। एक्ट्रेस इसकी शूटिंग भी पूरी कर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस महिला पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं और उनका एक्शन वाला अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म में एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह भी हैं। रणवीर भी फिर से सिंबा की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ के सेट से भी दीपिका की बेबी बंप वाली तस्वीर काफी वायरल हुई थी

Back to top button