Close
ट्रेंडिंगभारत

महाराष्ट्र में मौसम का कहर,मुंबई में भारी बारिश और आंधी, विमान सेवा प्रभावित

मुंबई – मुंबई में सोमवार 13 मई को दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा। अंधेरा छा गया। घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 35 लोग जख्मी हो गए।मुंबई एयरपोर्ट पर ऑपरेशन पर असर पड़ा। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया। उधर, मेट्रो, लोकल रेल सर्विस भी प्रभावित हुई। हालांकि, दो घंटे बाद फिर से सेवाएं शुरू हो गईं।

लोग अपने-अपने घरों की ओऱ दौड़े

तेज हवा से खुद को बचाने के लिए लोग अपने-अपने घरों की ओऱ दौड़े. मुंबई के घाटकोपर इलाक़े में हाईवे किनारे की बड़ी होर्डिंग गिर गई. इस हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं.तेज़ हवाओं के चलते काफ़ी नुक़सान,जगह जगह बिजली के तार टूटे
,बड़े होर्डिंग धराशायी हो गए,मुंबई एयरपोर्ट सेवा ठप,रेलवे सेवा प्रभावित,ठाणे के नज़दीक सेंट्रल रेलवे लाइन पर ओवर हेड वायर टूटने से रेलवे सेवा प्रभावितजगह जगह पेड़ गिरने और पानी जमा होने की सूचना।

वडाला में मेंटल पार्किंग टॉवर, घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरा

तेज आंधी की वजह से वडाला में अंडर-कंस्ट्रक्शन मेटल पार्किंग टावर गिर गया। इसकी चपेट में कई वाहन आ गए। उधर, घाटकोपर में एक बिलबोर्ड गिरने से 35 लोगों के जख्मी होने की खबर है। वहीं, 100 से ज्यादा लोग फंस गए थे। बीएमसी के अफसरों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।नवी मुंबई के एरोली, घनसोली और वाशी के कई इलाकों में पेड़ गिरने की खबर है। कई इलाकों में पानी भरने की खबर है, इससे ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

मेट्रो सेवाएं निलंबित

मेट्रो रेल के एक प्रवक्ता ने बताया कि तेज हवाओं के कारण बिजली के तार पर एक बैनर गिरने के बाद आरे और अंधेरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गईं। एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के कारण ठाणे और मुलुंड स्टेशन के बीच एक एक खंभा झुक जाने से मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं।मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि मेन लाइन पर उपनगरीय सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

Back to top button