मुंबई – बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा फ़िलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ की वजह से सुर्खियों में है। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2022 से शुरू हुयी थी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आ रहे है।
रणदीप हुड्डा इस फिल्म में हिंदुत्व के पुरोधा विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभा रहे है। अभिनेता ने वीडियो से बना एक मोंटाज शेयर किया है। इसमें उन्हें सेट पर देखा जा सकता है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि वह मौत को छूकर वापस आए है। वीडियो में कास्ट और क्रू को “वंदे मातरम” चिल्लाते हुए भी देखा जा सकता है। सभी ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी केक काटकर मनाई है। को पैरों में नी ब्रेस पहने देखा गया है। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। उन्होंने इस अवसर पर अपनी टीम का आभार भी व्यक्त किया।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए खा की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह मौत के मुंह से वापस आए है। रणदीप हुड्डा ने इस भूमिका को निभाने के लिए काफी ज्यादा वजन कम कर लिया था। अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है तो वह ठीक से खाना खा सकते है। फिल्म का फर्स्ट लुक स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 139वीं जयंती के मौके पर जारी किया गया था।
इस फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह और आनंद पंडित है, जबकि फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे है। फिल्म निर्माता आनंद पंडित, संदीप सिंह और समखान ने रणदीप हुड्डा के फर्स्ट लुक का अनावरण किया था। इसे लंदन, महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किया जाएगा। फिल्म एक अलग स्पेक्ट्रम से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को उजागर करेगी। वीर सावरकर की इस अनकही कहानी का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता महेश वी मांजरेकर करेंगे।