Close
विश्व

अमेरिका के अटलांटा में 3 मसाज पार्लरों में फायरिंग, 8 की मौत

अटलांटा – अमेरिका के जॉर्जिया में तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी की खबर है। जॉर्जिया के अटलांटा में स्थित तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी हुई, इस हादसे में चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस और अमेरिकी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है। खबरों की माने तो आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शाम 5:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) की है। जहां एक मसाज पार्लर में डकैती हुई। इसमें तीन महिलाएं गोली लगने से मृत मिलीं। पुलिस जब घटनास्थल पर थी, तब उन्हें सड़क पार एक और फायरिंग की घटना की जानकारी मिली कि एक अन्य मसाज पार्लर में फायरिंग हुई है, जहां एक महिला मृत मिली।

दो मसाज पार्लर सड़क के आमने-सामने हैं। पुलिस इस फायरिंग की वजह जानने में जुटी हुई है। इस घटना के घंटों बाद दक्षिण-पश्चिम जॉर्जिया में एक 21 वर्षीय शख्स को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

Back to top button