Close
ट्रेंडिंगभारत

Mrs. World 2022: 63 देशों को पछाड़कर भारत की सरगम कौशल जीता ताज -फोटो

मुंबई – सरगम कौशल के जीतने से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है साथ ही पूरा भारत आज उनपर गर्व महसूस कर रहा है। सरगम कौशल के जीतने का वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है, जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं और वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 साल बाद यह ताज भारत वापस आया है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम प्रोफेशन से टीचर हैं।

32 साल की सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं, उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। सरगम ने 2018 में शादी की थी, उनके पति इंडियन नेवी में हैं।

मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022) इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। वहीं जैसे ही भारत का नाम लिया गया, पूरे देश में खुशी का ठिकाना नहीं था। 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ तब सरगर कौशल की आंखें नम हो गई और वो इमोशनल हो गई। वहां मौजूदा सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाई और उन्हें बधाई दी।

मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022) का खिताब जीतने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सरगम कौशल (Sargam Koushal) को बधाई दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं सिनेमा जगत के कई सितारों ने भी उन्हें बधाई दी। आपको बता दें, सरगम कौशल को सोहा अली खान (Soha Ali Khan), विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) समेत कई सितारों ने बधाई दी हैं। वहीं सरगम सौशल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना पोस्ट शेयर किया है।

Back to top button