Close
लाइफस्टाइल

सर्दी के मौसम में आंवले का करे सेवन,शरीर को मिलेंगे कई फायदे-जानें

नई दिल्लीः सर्दियों के मौसम में खाने का मजा दोगुना हो जाता है। खाने-पीने के शौकीन लोगों को इस मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौसम में पोषक तत्वों से भरपूर आंवले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चाहें तो आप सर्दियों में आंवले के मुरब्बे या जूस का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो, चलिए जानते हैं, सर्दियों में आंवला खाने के क्या फायदे हैं।

आंवले का सेवन करना बहुत सेहतमंद है

दिसम्बर का महीना आ गया है ऐसे में अब वातावरण में सुबह शाम ठंडक का एहसास हो रहा है. सर्दियों का इंतजार सभी को होता है क्योंकि इस मौसम में गुनगुनी धूप में बैठकर हाथ पैर को सेंकना और गप्पे लड़ाना बहुत मजेदार होता है. सर्दी में एक और चीज को बहुत आनंद आता है वो है स्वादिष्ट पकवान खाने का मजा दोगुना हो जाता है. इस मौसम में औषधि गुणों से भरपूर आंवले का सेवन करना बहुत सेहतमंद होता है वो भी खाली पेट.

सबसे पहली बात तो आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. इस लिहाज से ये स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इससे स्किन में टाइटनेस आती है और बालों में कालापन.

  • इसमें विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, ऐन्थो साइनिन, फ्लैवोनोइड्स और पोटेशियम होता है जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं. सर्दियों में इसका सेवन बहुत ज्यादा लाभकारी होता है.
  • खाली पेट आंवला खाने से शरीर अच्छे ढंग से डिटॉक्स हो जाता है. मेटाबॉलिज्म और इम्यून को बूस्ट करता है. यह शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में मदद करता है. आंवले का पानी पीने से वजन भी कंट्रोल होता है.
  • आंवले का सेवन करने से स्किन टोन में भी सुधार होता है. इससे पिगमेंटेशन, दाग धब्बे दूर होते हैं. आप इसके पाउडर को हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं.
  • पाचन शक्ति को भी मजबूत करने में भी आंवला बहुत लाभकारी है. अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करती हैं तो डाइजेस्टिव सिस्टम बूस्ट होता है. इससे एसिडिटी से भी छुटकारा मिलता है.

आंवले में मौजूद पोषक तत्व

कैल्शियम
विटामिन सी
फॉस्फोरस
प्रोटीन
कार्बोहाइड्रेट

दांतों के लिए फायदेमंद

दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए आप नियमित रूप से आंवले का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो दांतों को सड़ने से बचाता है।

याददाश्त बढ़ाने में

आंवले में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो मस्तिष्क के लिए मददगार है। इसे खाने से दिमाग को पोषण मिलता है। यह याददाश्त बढ़ाने के लिए लाभकारी माना जाता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंवले में मौजूद कैरोटीन आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से आंवले का सेवन करते हैं, तो आंखों की समस्या से बच सकते हैं। स्वस्थ आंखों के लिए आंवले का जूस पी सकते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

इसमें आयरन, पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से दिल से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखें

आंवला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। कब्ज की समस्या में एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

आंवला में कैल्शियम उच्च मात्रा में होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक है। हड्डियों से जुड़ी समस्या को कम करने के लिए नियमित रूप से आंवले का सेवन कर सकते हैं।

इन तरीकों से करें आंवले का सेवन

आंवले को पोषक तत्वों से भरपूर बताया गया है, इसलिए लोग इसका सेवन तरह-तरह से करते हैं। सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको भी आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। जानें आंवले को डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है-

  1. आंवले का जूस

आंवले का जूस स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह से धो लें। अब मिक्सी में इसका जूस निकाल लें और पी जाएं। रोजाना सुबह खाली पेट इसका जूस पिया जा सकता है। इसे पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह त्वचा की समस्याओं को भी दूर करता है। आंवले का जूस पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

  1. आंवले का चूर्ण

आंवले को डाइट में चूर्ण के रूप में भी शामिल किया जा सकता है। इससे भी स्वास्थ्य को आंवले में मौजूद सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके लिए आप आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें कुछ दिनों के लिए धूप में सुखाने के लिए रख दें। सूखने पर आंवले को टुकड़ों में काटें और मिक्सर में डालकर पीस लें। इस तैयार आंवले के चूर्ण का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे।

  1. आंवले का मुरब्बा

सर्दियों में अधिकतर लोग आंवले के मुरब्बे का सेवन करते हैं। आंवले का मुरब्बा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा, सेहत और बालों को लाभ पहुंचाता है। आपको भी इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। बच्चे भी इसे शौक से खाते हैं। बच्चों की डाइट में आंवला शामिल करना चाहते हैं, तो मुरब्बे के रूप में कर सकते हैं। आंवला मुरब्बा को सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका खाली पेट लेना होता है। यह कोलेजन विघटन से भी बचा सकता है।

  1. आंवले की कैंडी

अकसर बच्चे आंवले को जूस, मुरब्बे या फिर चूर्ण के रूप में खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप चाहें तो उनके

लिए आंवले की कैंडी तैयार कर सकते हैं। कैंडी बच्चों को बहुत पसंद होती है, वे इसे शौक से भी खाते हैं। घर पर बने आंवला कैंडी स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं। बच्चों की डाइट में आप आंवले को कैंडी के रूप में शामिल कर सकते हैं। बच्चे इस कैंडी को किसी भी समय खा सकते हैं। आप बच्चे को कैंडी उस समय दे सकते हैं, जब वे बाहर से कोई चीज लाने की जिद्द करते हैं।

  1. आंवले की चटनी और अचार

अधिकतर लोग आंवले को अचार के रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आंवले का अचार भी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वही अगर आपको अचार पसंद नहीं है, तो आंवले की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं। इसका सेवन आप नाश्ते, लंच किसी भी समय कर सकते हैं।

आप आंवले का सेवन ऊपर बताए गए 5 तरीकों में से किसी भी तरीके से कर सकते हैं। सर्दियों में आंवले का सेवन जरूरी होता है, फिर चाहें उसका सेवन किसी भी रूप में किया जाए। वैसे तो आंवले का जूस अधिक फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आपको पसंद नहीं है तो अन्य तरीकों से भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आंवले को डाइट में शामिल करने के फायदे

  1. आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। जानें आंवले को डाइट में शामिल करने के फायदे-
  2. आंवले में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में होता है। यह मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग बनाता है।
  3. आंवले में विटामिन सी भी होता है, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। अच्छी इम्यूनिटी शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। यह सर्दी, खांसी और जुकाम से हमारा बचाव करता है। सर्दियों में आंवला खाने से वायरल से आपको परेशान नहीं होना पड़ता है।
  4. हृदय रोगों से बचाव के लिए भी आंवले का सेवन किया जा सकता है। आंवला खट्टे फलों में आता है, यह हृदय के जोखिम को कम करता है।
  5. मुंह के छालों की समस्या को दूर करने के लिए भी आंवले का सेवन किया जा सकता है। मुंह में छाले होने पर गर्म पानी करें, इसमें आंवले का रस डालें और रोजाना पिएं।
  6. आंवला डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज में आंवले का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। यह शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है।
  7. आंवला खून को शुद्ध करने में भी मदद करता है। इसमें रक्त को शुद्ध करने वाले गुण होते हैं। यह त्वचा को साफ करता है, मुंहासों को रोकता है। इसके सेवन से त्वचा चमकदार बनती है। आंवला कमजोर और फैटी लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है।
  8. आंवला जूस को डाइट में शामिल करने से ओरल हेल्थ स्वस्थ रहती है। यह मसूड़ों को मजबूत बनाता है और सांसों की बदबू को भी दूर करता है।
  9. आंवला में फाइबर अच्छा होता है, इसलिए यह कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है।
  10. आंवला स्वास्थ्य के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

Back to top button