Close
मनोरंजन

जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन एक बार फिर दिखेंगे साथ -जाने

मुंबई – फिल्म दोस्ताना साल 2008 में रिलीज हुई थी और उसके बाद एक बार फिर दोनों साथ में एक फिल्म में काम कर सकते हैं। पिछले दिनों खबर आई कि अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम साल 2022 में रिली हुई मलयालम फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम के रीमेक में नजर आएंगे। हालांकि डेट्स के ईशू के चलते अर्जुन कपूर फिल्म से बाहर हो गए हैं। इस फिल्म को अक्षय कुमार स्टारर मिशन मंगल के डायरेक्टर जगन शक्ति डायरेक्ट करेंगे। जबकि जॉन खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन की बात करें वो पिछले दिनों फिल्म दसवीं में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने हरियाणा के एक मुख्यमंत्री का रोल किया था जिसे घोटाला करने के चलते जेल में जाना पड़ता है। उनके साथ यामी गौतम भी लीड रोल मे थीं। वहीं जॉन अब्राहम शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगे। वो विलेन का रोल करने वाले हैं। इसके बाद वो अरुण गोपालन की फिल्म तेहरान में बिजी हो जाएंगे।

अब फिल्म में अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई है। अभिषेक बच्चन को पहले भी इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन तब बात नहीं बनी थी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने कहा, ”मेकर्स ने अभिषेक को लेने के लिए फिर से संपर्क किया है, और इस रोल के लिए उन्हें कास्ट करने के लिए उत्सुक हैं। बातचीत शुरुआती स्टेज में है, हालांकि, उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है। एक बार सब कुछ फाइनल हो जाने के बाद, वे सभी की तारीखों पर फिर से गौर करेंगे और फिर शूटिंग शेड्यूल तय कर देंगे।”

Back to top button