x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

‘झलक दिखला जा 11’ के सेट पर फिर होगी Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya की शादी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई –टीवी का फेमस शो ‘झलक दिखला जा 11’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में कई फेमस हस्तियां नजर आ रही हैं। इन्हीं में से एक है दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के पति एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya)। विवेक दहिया अपने डांस से फैंस का दिल जीत रहे हैं।ऐसे में पत्नी दिव्यांका उन्हें चीयर करती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब इस कपल को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि दिव्यांका ने विवेक के लिए एक सरप्राइज प्लान किया है और वे रियलिटी शो के सेट पर एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

झलक के सेट पर दिव्यांका फिर बनीं दुल्हन

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के आने वाले एपिसोड शादी स्पेशल होने वाला है। थीम के मुताबिक सभी कंटेस्टेंट परफॉर्म करेंगे। ऐसे में दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शादी का लहंगा पहनकर स्टेज पर आएंगी और ये कपल स्टेज पर अपनी शादी की प्रतिज्ञा को दोहराएगा।

विवेक के सपोर्ट में दिव्यांका ने की पोस्ट

वैसे तो दिव्यांका शो के शुरुआत से ही अपने हस्बैंड का सपोर्ट करती नजर आ रही हैं. कुछ टाइम पहले विवेक को चोट भी लग गई थी. लेकिन इसके बावजूद विवेक ने परफॉर्म किया था. वहीं, दिव्यांका ने हस्बैंड की इस परफॉर्मेस की इंजरी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखी, ‘आपके एब्स पर क्रेम साफ दिखाई दे रहा है लेकिन आपके चेहरे पर बिल्कुल भी नहीं. ये बहुत खास है. मुझे आप पर गर्व है’

दिव्यांका त्रिपाठी ने हस्बैंड को दिया ये सरप्राइज

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)

डांस शो झलक दिखला जा 11 (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के शादी स्पेशल वीक में कंटेस्टेंट विवेक दहिया (Vivek Dahiya Wife) को उनकी वाइफ ने एक स्पेशल सरप्राइज दिया है जिसकी तारीफ चारों तरफ हो रही है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Wedding Lahnga) सेट पर अपनी शादी का लहंगा पहनी हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी इस लुक से अपनी शादी के लुक को रिक्रिएट किया है. इसके साथ ही झलक दिखला जा 11 के सेट पर अपनी शादी की कुछ रस्में भी निभाते हुए दिखाई दे रही हैं. दिव्यांका त्रिपाठी का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और उनकी खूब तारीफ हो रही है.बता दें, एक्ट्रेस लगातार पति की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि विवेक ने चोट लगने और 101 बुखार होने के बावजूद अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी।

7 साल पहले कपल ने की थी शादी

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को शादी मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई थी। इस मौके पर एक्ट्रेस रेड कलर के लहंगे में नजर आई थी, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी कैरी की थी।

Back to top button