Close
लाइफस्टाइल

पहली बार शारीरिक संबंध बनाते वक्त महिलाओं के शरीर होते बड़े बदलाव

नई दिल्ली – सेक्स या शारीरिक संबंध बनाना एक विशेष एहसास है। लेकिन, सेक्स का जितना संबंध भावनाओं से है उतना ही शारीरिक स्वास्थ्य से भी है। जब कोई महिला पहली बार सेक्स करती है तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। इससे वह थोड़ी असहज और चिंतित हो सकती है। आइए जानें पहली बार संबंध बनाने के बाद महिला के अंदर होने वाले शारीरिक बदलावों के बारे में।

पहली बार सेक्स करने के बाद महिला के शरीर में कई हार्मोन्स का उत्पादन शुरू या बढ़ जाता है. इस बीच एंडोर्फिन, डोपामाइन, ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है। जिससे महिला मानसिक रूप से शांत और खुश रहती है।

पहली बार सेक्स करने के बाद कुछ महिलाओं के स्तनों में बदलाव आ सकता है. क्योंकि कामोत्तेजना के दौरान स्तनों में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे उनका आकार बढ़ जाता है।

पहली बार सेक्स करने से महिला के क्लिटोरिस और गर्भाशय पर भी असर पड़ता है. क्योंकि रक्त प्रवाह बढ़ने से भगशेफ सूज जाती है और संवेदनशील हो जाती है। इससे गर्भाशय में संकुचन शुरू हो जाता है। धीरे-धीरे यह संकुचन ठीक हो जाता है।

जब महिलाएं पहली बार सेक्स करती हैं तो शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ता है, ऑक्सीजन बढ़ती है और अच्छे हार्मोन के उत्पादन पर भी असर पड़ता है। जो त्वचा में चमक ला सकता है.

पहली बार सेक्स करने वाली कुछ महिलाओं में हार्मोनल बदलाव के कारण पीरियड्स में देरी हो सकती है। हालाँकि, इसका गर्भावस्था से कोई लेना-देना नहीं है।

Back to top button