मुंबई : कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। कोरोना के वेरिएंट ओमीक्रोन का असर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी खूब देखने को मिला। अब तक मनोरंजन जगत के कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है और और वह नाम है मलयालम अभिनेता दुलकर सलमान का।
दुलकर सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी अपने फैंस तक पहुंचाई कि वो कोरोना पॉजिटिव आए हैं और साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने का आग्रह भी किया। दुलकर सलमान ने कोरोना टेस्ट करवाने के बाद और पॉजिटिव रिजल्ट की जानकारी देते हुए लिखा, ‘मैंने अभी टेस्ट करवाया और मेरा रिजल्ट कोविड पॉजिटिव आया। मुझे हल्के-हल्के लक्षण हैं, लेकिन मैं ठीक हूं और अपने घर में ही आइसोलेटेड हूं। शूटिंग के दौरान जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वह कृपया खुद को आइसोलेटेड कर लें और अगर उन्हें कोई लक्षण लग रहे हैं, तो तुरंत टेस्ट करवाएं। महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और हम सबका सुरक्षित और सावधान रहना आवश्यक है। आप सभी अपना मास्क पहने और सुरक्षित रहें’।
Positive. pic.twitter.com/cv3OkQXybs
— Dulquer Salmaan (@dulQuer) January 20, 2022
दुलकर सलमान मलयालम इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दुलकर सलमान ने साल 2012 में फिल्म ‘सेकेंड शो’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू मेल का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। दुलकर एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक बहुत ही अच्छे गायक भी हैं। दुलकर को उनके अभिनय के साथ-साथ उनके गुड़ लुक्स के लिए भी पसंद किया जाता है। वह मलयालम इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता ममूटी के बेटे हैं।