Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

कैजुअल ड्रेस में एयरपोर्ट पर दिखें Ranveer-Deepika, दीपिका की हॉट अवतार देखते रह गए लोग – Video

मुंबई – बॉलिवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर एक साथ दिखाई देते हैं और महफिल लूट ले जाते हैं। हाल ही में ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आया और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के ये अंदाज देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए।

इस दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही कैज़ुअल लुक में नजर आये। दीपिका पादुकोण ने वाइट टी-शर्ट और डेनिम में नजर आईं। वहीं, रणवीर सिंह ग्रे टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहन रखी थी। कोरोना वायरस के चलते इस कपल ने मास्क लगा रखा था।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही फिल्म ’83’ में नजर आए थे। साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की और दीपिका पादुकोण ने कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाई है। ये पहला मौका था जब ये कपल शादी के बाद पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आया।

Back to top button