घरवाले ही करेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या? बेटियों और पूर्व पत्नी पर शक
रूस : यूक्रेन और रूसी सेनाओं के बीच हमला शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। इस अंतराल में रूसी सेना ने हालांकि यूक्रेन की धरती पर काफी तबाही मचाई है लेकिन अपेक्षा के अनुरुप सफलता नहीं मिल पाई है। उधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर हमले के बाद से लगातार दुनिया के निशाने पर हैं। पुतिन की हत्या तक की बातें उड़ रही है। अब नया दावा किया गया है कि घरवाले ही पुतिन की हत्या कर सकते हैं। इसमें उनकी बेटियां और पूर्व पत्नी तक शामिल हैं।
जब से रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है, तब से यह कानाफूसी हो रही है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की जा सकती है। इन अफवाहों को तब ज्यादा बल मिला जब ये बात सामने आई कि यूक्रेन में रह रहे कई लोगों के रिश्तेदार रूस में रहते हैं और रूसी आक्रमण को लेकर पुतिन से काफी नाराज हैं। ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ डॉ. लियोनिद पेट्रोव का अनुमान है कि अगर पुतिन की हत्या की साजिश चल रही है तो इसके पीछे कोई ऐसा शख्स हो सकता है जो उनके काफी करीब हो।
news.au से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि अगर कोई हत्या का प्रयास करता है, तो वह एक महिला हो सकती है। हो सकता है कि उनके परिवार का कोई सदस्य, उनकी बेटी, पूर्व पत्नी या कोई ऐसा शख्स जो पुतिन को बेहद करीब से जानता हो।”
69 वर्षीय पुतिन ने 1983 में ल्यूडमिला से शादी की थी। उनसे उनकी दो बेटियां हैं। 36 वर्षीय मारिया फासेन और 35 वर्षीय कतेरीना तिखोनोवा। पुतिन ने ल्यूडमिला से अपना वैवाहित संबंध 2013 में खत्म कर दिया था। इसके अलावा 18 वर्षीय लुइजा रोजोवा भी पुतिन की बेटी मानी जाती है। लेकिन पुतिन ने सार्वजनिक रूप से इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया। वो हमेशा अपनी दो बेटियां ही स्वीकार करते आए हैं।
इससे पहले हत्या के शक में व्लादिमीर पुतिन अपने पर्सनल स्टाफ के 1000 लोगों को नौकरी से निकाल चुके हैं। उनकी जगह पर नए लोगों को भर्ती किया गया है। रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन को खाने में जहर देकर हत्या का शक है। हाल ही में खुफिया इनपुट के बाद से पुतिन काफी डरे हुए हैं।