Close
भारत

IMD: भारत के इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली – भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हालही में भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 जनवरी को देश के पूर्वी हिस्से से एक पश्चिमी विक्षोभ टकराने वाला है और 11 से 13 जनवरी के बीच दिल्ली समेत मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD ने ओडिशा में 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में 11 से 13 जनवरी के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा झारखंड में 10-13 जनवरी के बीच बारिश का अनुमान है। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 और 13 जनवरी को बारिश की संभावना है।

बता दे की IMD ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए 11 से 13 जनवरी के बीच येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान होने पर येलो अलर्ट जारी किया जाता है। साथ ही खराब मौसम को लेकर तैयार रहने को कहा जाता है। मौसम विभाग द्वारा 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश की संभावना पर रेड अलर्ट, 6 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना पर ऑरेंज अलर्ट और 6 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना पर येलो अलर्ट जारी किया जाता है।

IMD के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश में अगल तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। दो दिनों के बाद उत्तर प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 11 से 14 जनवरी के दौरान राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में और पंजाब और हरियाणा में 13-14 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप दिखेगा।

Back to top button