x
मनोरंजन

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी शाहरुख खान और काजोल फिर मचाएंगे हंगामा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड की ये मशहूर जोड़ी अब एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। शाहरुख और काजोल जब भी एक साथ आते हैं फैन्स के लिए यह काफी एक्साइटमेंट से भरा होता है। दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर दिए हैं। शाहरुख और काजोल को एक बार फिर से स्क्रीन पर लाने का कमाल कर दिखाया है।

बॉलीवुड लाइफ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में शाहरुख औ काजोल नजर आएंगे। सूत्र ने बताया कि ‘शाहरुख और काजोल, करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में स्पेशल अपीयरेंस कर सकते हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। यह कोई नई बात नहीं है करण जौहर की शाहरुख और काजोल के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।

इससे पहले करण की फिल्मों में उनके स्पेशल अपीयरेंस रहे हैं। इस बार भी वह फैन्स को सरप्राइज दे सकते हैं।‘ सूत्र ने कहा, ‘शाहरुख अपने बिजी शेड्यूल में से करण जौहर को शूटिंग के लिए एक दिन दे सकते हैं। संभवत: वो मुंबई में ही शूटिंग करेंगे। कपल का अपीयरेंस क्या होगा अभी यह तय नहीं है। यह कोई स्पेशल गाना या फिर कोई सीन भी हो सकता है।‘

Back to top button