x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अवॉर्ड शो में स्टेज पर नंगे पैर पहुंची सेलेना गोमेज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हॉलीवुड में Screen Actors Guild Awards 2022 का हाल ही आयोजन किया गया था। इसमें हॉलीवुड के कई चर्चित कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सेलेना गोमेज भी शामिल हुईं। बता दें कि सेलेना गोमेज ने बहुत कम उम्र में दुनियाभर के करोड़ों फैंस के बीच अपनी पहचान बनाई है।

सेलेना सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं सेलेब्रिटी में शामिल हैं। अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल अवॉर्ड शो के दौरान सेलेना स्टेज पर नंगे पैर आई। बता दें कि SAG Awards 2022 में सेलेना अपने आउटफिट और स्टाइल की वजह से चर्चा में आई। वहीं स्टेज शो पर नंगे पैर जाकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। सेलेना ने ब्लैक गाउन पहना था। वह अपने को-स्टार मार्टिन शार्ट के साथ SAG Awards के मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट करने गई थीं। सेलिना को स्टेज पर नंगे पैर देखा गया। ऐसे में सभी उन्हें देखकर चौंक गए। कई लोगों ने सेलेना की तारीफ की तो कई लोगों के मन में सवाल था कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

बता दें कि रेड कारपेट पर तो सेलेना अपने ब्लैक आउटफिट से मैचिंग ब्लैक हील्स पहने नजर आई थीं। वहीं स्टेज पर उनको नंगे पैर देखकर लोग चकरा गए। अब इस बात का खुलासा हो गया है कि एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया। दरअसल, हील्स की वजह से सेलेना फोटोग्राफर्स के सामने घुटनों के बल गिर पड़ी थीं। इसके बाद उन्होंने हील्स को इवेंट में ही उतारने का फैसला किया। हालांकि फैंस सेलेना का यह अंदाज देखकर बहुत खुश हो गए।

Back to top button