Close
मनोरंजन

एमी जैक्शन ने स्विटजरलैंड की वादियों में बॉयफ्रेंड से की सगाई

मुंबई – सिंग इज ब्लिंग’, ‘2.0’ और ‘एक्शन जैक्शन’ जैसी फिल्मो में नजर आ चुकीं एमी जैक्शन जल्द ही शादी करने वाली हैं। उन्हें उनके बॉयफ्रेंड ने प्रपोज कर दिया है। इसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए मिलवाते हैं दूल्हेराजा से कि आखिर वो कौन हैं और क्या करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson)

एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने अपने फैंस को खुशखबरी

‘सिंह इंज ब्लिंग’, ‘एक दीवाना था’, ‘फ्रीकी अली’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। दरअसल, एमी जैक्सन ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ सगाई कर ली है। एमी जैक्सन ने सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें फैंस पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई देते हुए कमेंट कर रहे हैं। एमी जैक्सन ने और एड वेस्टविक ने काफी खास अंदाज में सगाई की है। आइए जानते हैं कि एमी जैक्सन और एड वेस्टविक की सगाई का अंदाज कैसे खास रहा है।

वेस्टविक ने स्विटजरलैंड में प्रपोज किया

एमी जैक्शन को एड वेस्टविक ने स्विटजरलैंड में प्रपोज किया है। घुटनों पर बैठकर उन्होंने एक्ट्रेस को अंगूठी पहनाई है।एमी जैक्सन के मंगेतर एड वेस्टविक हॉलीवुड इंडस्ट्री में म्यूजिशियन और एक्टर हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। एमी जैक्सन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आएंगी। फिल्म ‘क्रैक’ में एमी जैक्सन के अलावा विद्युत जामवाल, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म ‘क्रैक’ 23 फरवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। एमी जैक्सन के करियर की बात करें तो उन्होंने हिंदी फिल्मों से डेब्यू किया था और इसके बाद साउथ फिल्मों में भी काम किया है।

Back to top button