x
मनोरंजन

Salman Khan ने विदेश से इम्पोर्ट की नई बुलेटफ्रूफ SUV


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्टर सलमान खान ने नई बुलेटप्रूफ SUV कार खरीदी है। उन्होंने ‘निसान’ कंपनी की सबसे महंगी गाड़ी ‘न‍िसान पेट्रोल’ अपने काफिले में जोड़ा है। फिलहाल ये गाड़ी इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान की ओर से ये फैसला तमाम सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। कुछ दिन पहले ही सलमान खान को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इस मामले में गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। इसके बाद से ही सलमान सफेद रंग की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर SUV की सवारी करते हैं।

सलमान खान (Salman Khan) की ओर से ये फैसला तमाम सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। कुछ दिन पहले ही सलमान खान को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इस मामले में गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। सलमान ने Nissan Patrol SUV गाड़ी को इंपोर्ट किया है, साउथ एशिया बाजार में सबसे लोकप्रिय और मंहगी गाड़ियों में से एक इस एसयूवी को माना जाता है। इस बुलेटप्रूफ गाड़ी की खासियत ही यही है कि ये सुरक्षा के नजरिए से काफी खास होती है। सोशल मीडिया पर सलमान के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

सलमान खान ने जिस लग्जरी गाड़ी को अपने काफिले में शामिल किया है वह भारत में लॉन्च भी नहीं हुई है। फिलहाल इस गाड़ी की कीमत क्या है इसे लेकर ज्यादा जानकारी भी नहीं आई है। कारण यही है क्योंकि देश में ये उपलब्ध नहीं है। वैसे समझा जा रहा है क‍ि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 80 लाख से 1 करोड़ रुपये के करीब होगी। हालांकि, सलमान की गाड़ी बुलेटप्रूफ है ऐसे में इसकी कीमत और अध‍िक होगी।

Back to top button