Close
मनोरंजन

दृश्‍यम फिल्म अब बनेगी कोरियन में रीमेक

मुंबई – अजय देवगन की फिल्म का अब कोरियन रीमेक बनने जा रहा है। इसकी अनाउंसमेंट कान फिल्म फेस्टिवल में हुई। पैनोरमा स्टूडियोज और एंथोलॉजी स्टूडियोज के बीच फिल्म को लेकर साझेदारी हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भारतीय फिल्म का कोरियन भाषा में रीमेक बनने जा रहा है। ‘दृश्यम’ सबसे पहले 2013 में मलयालम भाषा में बनी थी, जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे। अब तक इसे 7 भाषाओं में बनाया जा चुका है, जिनमें से तीन विदेशी लैंग्वेज भी शामिल हैं।

ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि किसी भारतीय फिल्म का कोरियन भाषा में रीमेक बनेगा। साल 2013 में ‘दृश्यम’ सबसे पहले मलयालम भाषा में बनाई गई थी। वहीं, इस फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। इसके साथ ही इस फिल्म को सात भाषाओं में बनाया जा चुका है, जिसमें से तीन विदेशी भाषाएं हैं। इसके साथ ही अब इस फिल्म को 8वीं बार कोरियन भाषा में बनाया जा रहा हैं।

Drishyam हिंदी में साल 2015 में आई थी। इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और ऋषभ चड्ढा ने अहम भूमिका निभाई थी। इसे निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये 38 करोड़ में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड 111 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसका सेकेंड पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ।

Back to top button