x
टेक्नोलॉजीभारत

CEO पद से पराग अग्रवाल को हटाया, तो ट्विटर को देने पड़ सकते हैं करीब 320 करोड़


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक, एलन मस्क (Elon Musk) ने आखिरकार ट्विटर (Twitter) को खरीद लिया है। इसके बाद अब इंटरनेट पर एक अलग ही हलचल शुरू कर दी है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि ट्विटर के वर्तमान सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) की छुट्टी हो सकती है। हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

गौरतलब हो कि एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर यानी करीब 3368 अरब रुपये में Twitter को खरीद लिया है और बताया जा रहा है कि जैक डोरसी की दुबारा वापसी हो सकती है। इस प्रकार ऐसा लगता है कि पराग अग्रवाल की छुट्टी हो सकती है।

रिसर्च फर्म इक्विलर के अनुसार, यदि एलन मस्क ट्विटर के वर्तमान सीईओ पराग अग्रवाल को हटाने की योजना बनाते हैं, तो अग्रवाल को $42 मिलियन (लगभग 320 करोड़ रुपये) चुकाने होंगे। यानी अगर पराग अग्रवाल की छुट्टी होती है तो ट्विटर को उन्हें 320 करोड़ रुपये देने होंगे। हालांकि, यह तभी होगा जब कंपनी के नियंत्रण में बदलाव के 12 महीने के भीतर अग्रवाल को बर्खास्त कर दिया जाता है। इस प्रकार यदि पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को हटाया जाता है, तो वह ट्विटर के सबसे कम समय तक सर्विस देने वाले सीईओ होंगे, जिनका कार्यकाल छह महीने से कम हुआ है।

हालांकि अभी तक पराग अग्रवाल के हटाने के मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। साथ ही ट्विटर पर भी पराग अग्रवाल को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है।

Back to top button